
'मंदिर टूटने से नाराज हैं बाबा बौखनाग, इसीलिए हुआ सुरंग हादसा...' उत्तरकाशी के लोगों का दावा
AajTak
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के लोग सुरंग हादसे के पीछे बाबा बौखनाग की नाराजगी मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि सुरंग के पास बाबा बौखनाग का मंदिर था, जिसे कंपनी ने तोड़ दिया था, जबकि पहले अधिकारी और मजदूर मंदिर में बाबा की पूजा करने के बाद ही सुरंग में प्रवेश करते थे. अब ये जो सुरंग हादसा हुआ है, ये मंदिर टूटने के बाद बाबा का प्रकोप है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में छह दिन पहले एक सुरंग धंस गई, जिसमें 7 राज्यों के 40 मजदूर फंसे हुए हैं. मजदूरों को निकालने के लिए रेक्स्यू लगातार चल रहा है, जिसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत कई नागरिक सुरक्षा बलों के जवान जुटे हुए हैं. इस हादसे को लेकर ग्रामीणों का मानना है कि सुरंग ढहने के पीछे स्थानीय देवता बाबा बौखनाग का प्रकोप है.
ग्रामीणों ने कहा कि बाबा बौखनाग के क्रोध के कारण सुरंग धसक गई, क्योंकि उनका मंदिर निर्माण कार्य के चलते ध्वस्त कर दिया गया था. लोगों ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का काम चल रहा था. इसी में सुरंग बनाई गई थी, जिसका एक हिस्सा ढह गया था. निर्माण कंपनी ने मंदिर को तोड़ दिया था, इसी के कुछ दिनों बाद सुरंग ढहने से 40 मजदूर फंस गए.
यह भी पढ़ेंः झारखंड के महादेव की सुनिए पुकार... सुरंग के अंदर से आई आवाज- 'मुझे बचा लो'
मंदिर के पुजारी गणेश प्रसाद बिजल्वाण ने कहा कि फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के शुरुआती प्रयास विफल रहे. इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार को फोन किया था. उन्होंने माफी मांगी और विशेष पूजा कराने की बात कही. उन्होंने पूजा कराई और मजदूरों को बचाने के लिए चल रहे रेस्क्यू की सफलता के लिए प्रार्थना की.
पुजारी ने कहा कि उत्तराखंड देवताओं की भूमि है. यहां किसी भी पुल, सड़क या सुरंग के निर्माण से पहले स्थानीय देवता के लिए एक छोटा मंदिर बनाने की परंपरा है. उनका आशीर्वाद लेने के बाद ही काम पूरा किया जाता है. उन्होंने कहा कि हमारा यह भी मानना है कि निर्माण कंपनी ने मंदिर तोड़कर गलती की और इसी कारण 40 श्रमिकों की जान खतरे में पड़ गई.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










