
मंदिर के पुजारी हैं 'अंगद' तो ज्वेलरी का बिजनेस करते हैं 'रावण'... जानिए रामलीला के कलाकारों की दिलचस्प कहानी
AajTak
दिल्ली की रामलीलाओं में इस बार कुछ खास देखने को मिल रहा है. राजधानी में हो रही रामलीला में किरदार निभाने वाले कलाकारों की कहानियां भी अनोखी हैं. पंजाबी बाग की श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की रामलीला में ऐसे ही प्रमुख कलाकार हैं, जो अपने-अपने पेशों से हटकर धार्मिक मंचन में अहम किरदार निभा रहे हैं.
दिल्ली में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है. यहां विभिन्न इलाकों की रामलीलाएं अपनी विशिष्टता और कलाकारों की अनोखी कहानियों के कारण चर्चा का विषय बन रही हैं. पंजाबी बाग की श्री सनातन धर्म रामलीला समिति में न सिर्फ स्थानीय कलाकार हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया से आए कलाकार रावण का किरदार निभा रहे हैं. इन रामलीलाओं में निभाए जा रहे किरदार और उनकी पृष्ठभूमि, दिल्लीवासियों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं.
राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है. हर साल की तरह इस साल भी पंजाबी बाग की श्री सनातन धर्म रामलीला समिति ने अपनी रामलीला के मंचन में कुछ खास किया है.
यहां देखें Video
यहां के मंच पर न केवल दिल्ली के स्थानीय कलाकारों का योगदान है, बल्कि कुछ कलाकार अन्य देशों से भी इस मंचन का हिस्सा बनने आए हैं. खास बात यह है कि इस रामलीला में झंडेवालन मंदिर के पुजारी आचार्य श्रीकांत शर्मा, अंगद का किरदार निभा रहे हैं. आचार्य श्रीकांत कई साल से इस रामलीला से जुड़े हुए हैं. उनके किरदार को सराहा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: झुंझुनूं की अनोखी मूक रामलीला... 177 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, कलाकार इशारों में निभाते हैं भूमिका

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










