
मंडप में पहुंचते ही दूल्हे ने मांगी बुलेट और एक लाख रुपये, नहीं मिलने पर बिना दुल्हन लौटी बारात
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शादी समारोह के बीच दूल्हा अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा. जब बुलेट और एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो बारात लौट गई. इसके बाद दुल्हन के पिता ने दूल्हे सहित 50 बारातियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे ने दुल्हन के पिता से बुलेट और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी. जब दूल्हे की मांग पूरी नहीं हुई तो बारात वापस हो गई. दूल्हा और उसके परिवार वाले बारात को बिना दुल्हन के ही वापस ले गए. इसके बाद दुल्हन के पिता ने दूल्हे सहित 50 बारातियों पर अतिरिक्त दहेज मांगने को लेकर FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, रूरा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी मोतीलाल ने थाने में अतिरिक्त दहेज मांगे जाने की शिकायत करते हुए कहा कि उनकी बेटी की शादी अहिरन गढ़ेवा निवासी मुन्नू सिंह उर्फ मुन्नू पाल के लड़के बादल के साथ तय हुई थी. बारात तय तारीख 18 जून को तिगाईं स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी, जिसका स्वागत सत्कार किया गया, द्वारचार हुआ.
मंडप पर पहुंचते ही दूल्हा करने लगा अतिरिक्त दहेज की मांग
शादी की जब अगली रस्म की गई तो दूल्हा मंडप पर पहुंचा. वहां दूल्हे की तरफ से दहेज की अतिरिक्त मांग कर दी गई, इसमें एक बुलेट और एक लाख रुपये की मांग करने लगे. इसी दौरान बारातियों और जनातियों के बीच मारपीट हो गई. मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया.
सीओ बोले- एफआईआर के बाद मामले की जांच में जुटी है पुलिस
दुल्हन के पिता ने शिकायत में कहा कि 9 जून को दूल्हे को एक बाइक खरीद कर दी थी. इसके बाद भी दहेज में फिर से बुलेट और एक लाख रुपयों की मांग करने लगा. दुल्हन के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे समेत 50 बारातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. अकबरपुर सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









