
मंगल ग्रह पर पहुंचने की दौड़ पर बोले एलन मस्क- कुछ लोगों को तो शहादत देनी होगी
AajTak
स्पेस एक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि मंगल ग्रह पर पहुंचने की दौड़ में कुछ लोगों को शहादत देनी पड़ सकती है. एलन ने दावा किया है कि अगले 5 सालों में यानी 2026 तक मानव प्रजाति मंगल ग्रह पर कदम रखने में कामयाब रहेगी.
स्पेस एक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि मंगल ग्रह पर पहुंचने की दौड़ में कुछ लोगों को शहादत देनी पड़ सकती है. एलन ने दावा किया है कि अगले 5 सालों में यानी 2026 तक मानव प्रजाति मंगल ग्रह पर कदम रखने में कामयाब रहेगी. एक्स प्राइज फाउंडेशन फॉर साइंटिफिक डिस्कवरी के चेयरमैन के साथ बातचीत में एलन ने कहा कि मंगल ग्रह की यात्रा के लिए विज्ञापन होने चाहिए कि ये आपकी लाइफ की सबसे खतरनाक यात्रा होने जा रही है और हो सकता है कि आप वापस जिंदा लौटकर भी ना आ पाएं. उन्होंने आगे कहा कि ईमानदारी से कहूं तो इस मिशन की शुरुआत में शायद कुछ लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती है. हालांकि ये भी सच है कि ये मिशन किसी भी इंसान का सबसे बेहतरीन एडवेंचर होगा और ये निश्चित तौर पर एक अद्भुत अनुभव होगा. हालांकि ये सबके लिए नहीं है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











