
मंगलुरु: कॉलेज में लिपलॉक कॉम्पटीशन, वीडियो वायरल होने पर मैनेजमेंट का एक्शन
AajTak
स्टूडेंट्स ने लिप लॉक का एक कॉम्पटीशन रखा था. मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है. जिस छात्र ने ये वीडियो बनाया है पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
कर्नाटक में इन दिनों एक वायरल वीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस वीडियो में एक प्रतिष्ठित कॉलेज के छात्र-छात्रा लिप-लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान कई दूसरे लोग भी वहां मौजूद हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल ऑथिरिटी और पेरेंट्स काफी शर्मशार महसूस कर रहे हैं. लिप लॉक कम्पटीशन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यूनिफार्म पहने दो स्टूडेंट्स एक दूसरे को किस (Kiss) कर रहे हैं और बगल में बैठे साथी उनको ऐसा करने के लिए और ज्यादा प्रोत्साहित कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, स्टूडेंट्स ने लिप लॉक का एक कॉम्पटीशन रखा था. मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है. जिस छात्र ने ये वीडियो बनाया है पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि घटना छह महीने पहले एक निजी फ्लैट में हुई थी. छात्रों में से एक ने एक हफ्ते पहले वीडियो को व्हाट्सएप पर डाला, तबसे ये वायरल हो गया.
ड्रग्स के इस्तेमाल पर पुलिस की छानबीन कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को चेतावनी देते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. आयुक्त ने कहा कि न तो कॉलेज के अधिकारियों और न ही अभिभावकों ने अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई है.
उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच करेगी कि लिप-लॉक कॉम्पटीशन के दौरान छात्रों ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया था या नहीं. लड़का-लड़की के लिप लॉक वीडियो ने पूरे कर्नाटक को झकझोर कर रख दिया है.
राज्य भर के माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके बच्चे स्कूल में पढाई के लिए जाकर गलत काम सीख रहे हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









