
भ्रष्ट अफसरों की ऐसी ‘दरियादिली’... EMI की तरह किस्तों में ले रहे रिश्वत, बोझ न पड़े, इसलिए दे रहे सुविधा
AajTak
गुजरात (Gujarat) में भ्रष्टाचार के बेहद हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं. यहां अब रिश्वतखोर अफसर ईएमआई की तरह किस्तों में रिश्वत के पैसे ले रहे हैं, जिससे देने वाले पर कोई बोझ न पड़े. स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इस तरह के 10 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें किस्तों पर रिश्वत ली जा रही थी.
अब तक आपने लोन की EMI सुनी होगी, लेकिन गुजरात से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया. यहां भ्रष्ट अफसर रिश्वत भी ईएमआई में लेने लगे हैं, जिससे पीड़ित पर एकमुश्त रकम देने से ज्यादा बोझ न पड़े. गुजरात में EMI की तरह रिश्वत लेने के कई मामले सामने आए. साल 2024 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस तरह के 10 मामले दर्ज किए और जांच शुरू की.
एजेंसी के अनुसार, राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कहा कि यह तरीका हालांकि नया नहीं है. एसीबी निदेशक शमशेर सिंह ने कहा कि इस तरह के मामले में पीड़ित काम शुरू होने से पहले पहली किस्त दे देते हैं, फिर काम पूरा होने पर बाद बाकी राशि दी जाती है.
शमशेर सिंह ने कहा कि 'किस्तों' में रिश्वत लेने का यह तरीका नया नहीं है. यह काफी समय से चल रहा है. ईएमआई की तरह रिश्वत देने वाले कभी-कभी मन बदल लेते हैं और दूसरी या कोई और किस्त देने के बजाय एसीबी से संपर्क करते हैं.
यह भी पढ़ें: रिश्वत में मांगे डेढ़ लाख का iPhone... थाने के SHO और रीडर को एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
इसी तरह का मामला मार्च में सामने आया. गुजरात जीएसटी अफसरों को लीड करने का दावा करने वालों ने अहमदाबाद में एक मोबाइल शॉप के मालिक से 21 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. दुकान के मालिक ने शुरुआती किस्त के रूप में 2 लाख रुपये दे दिए. इसके बाद उसने एसीबी से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी. एसीबी ने जाल बिछाया और पहली किस्त लेने वालों में से एक को अरेस्ट कर लिया.
यह भी पढ़ें: मुंबई: महिला PSI ने केस खत्म करने के लिए रिश्वत में मांगा मोबाइल फोन, डमी फोन लेकर पहुंचे ACB के अफसर और रंगे हाथ पकड़ा

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








