
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ मुंबई की कोर्ट ने जारी किया वारंट, जानें पूरा मामला
AajTak
साध्वी प्रज्ञा का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील प्रशांत मग्गू ने राहत देने के लिए आवेदन दायर किया. साथ ही एक मेडिकल सर्टिफिकेट भी कोर्ट के समक्ष पेश किया, जिसमें बताया गया कि सांसद अस्वस्थ हैं और इसलिए वह कोर्ट नहीं आ सकतीं. हालांकि कोर्ट ने देखा कि छूट आवेदन के साथ संलग्न चिकित्सा प्रमाणपत्र केवल एक फोटोस्टेट प्रति थी, न कि डॉक्टर द्वारा जारी किया गया मूल मेडिकल सर्टिफिकेट.
मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को अदालती कार्यवाही के दौरान उपस्थित नहीं रहने पर भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ 10,000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया है. दरअसल, 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले से संबंधित सवालों का जवाब देने के लिए साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं.
उनका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील प्रशांत मग्गू ने राहत देने के लिए आवेदन दायर किया. साथ ही एक मेडिकल सर्टिफिकेट भी कोर्ट के समक्ष पेश किया, जिसमें बताया गया कि सांसद अस्वस्थ हैं और इसलिए वह कोर्ट नहीं आ सकतीं. हालांकि कोर्ट ने देखा कि छूट आवेदन के साथ संलग्न चिकित्सा प्रमाणपत्र केवल एक फोटोस्टेट प्रति थी, न कि डॉक्टर द्वारा जारी किया गया मूल मेडिकल सर्टिफिकेट.
बता दें कि वर्तमान में मालेगांव 2008 विस्फोट केस अंतिम छोर पर है, जहां अदालत द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब आरोपियों द्वारा आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत दिया जा रहा है. 313 प्रक्रिया पिछले कुछ महीनों से चल रही है जहां कोर्ट ने सभी अभियुक्तों से पूछने के लिए प्रश्न तैयार किए हैं और सभी अभियुक्त प्रश्नों का उत्तर दे रहे हैं.
साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ 10,000 रुपये का वारंट जारी कर उन्हें कोर्ट आकर जवाब देने के आदेश दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा 20 मार्च को कोर्ट में पेश होंगी और इसके बाद वारंट को रद्द कर दिया जाएगा.
गौरतलब है कि 29 सितंबर, 2008 को महाराष्ट्र के नासिक शहर के मालेगांव में एक मोटरसाइकिल पर रखे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी. इस धमाके में 100 से अधिक लोग घायल भी हुए थे. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इस मामले में प्रमुख संदिग्धों में से एक थीं, क्योंकि कथित तौर पर यह उनकी ही मोटरसाइकिल थी जिस पर बम रखा गया था. वह बीजेपी के उन कई मौजूदा सांसदों में शामिल हैं, जिनका नाम आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची से गायब था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






