
भोपाल: भाई ने फोन नहीं दिलाया तो तालाब में कूदी लड़की, गोताखोरों ने बचाई जान
AajTak
आत्महत्या के लिए बदनाम भोपाल के बड़े तालाब में एक बार फिर एक युवती ने आत्महत्या के इरादे से पानी में छलांग लगा दी. हालांकि जब वो गहरे पानी में डूबने लगी तो खुद को बचाने के लिए पानी में हाथ-पैर मारने लगी.
कई बार आदमी की जिद परिवार के बाकी सदस्यों को मुसीबत में डाल देती है. यही हुआ भोपाल में जहां एक लड़की को उसके भाई ने मोबाइल फोन खरीदकर नहीं दिलाया तो लड़की ने आत्महत्या के लिए एक तलाब में छलांग लगा दी. आत्महत्या के लिए बदनाम भोपाल के बड़े तालाब में एक बार फिर एक युवती ने आत्महत्या के इरादे से पानी में छलांग लगा दी. हालांकि जब वो गहरे पानी में डूबने लगी तो खुद को बचाने के लिए पानी में हाथ-पैर मारने लगी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जल्द ही वायरल हो गया.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









