
भोपाल के पास 10 KM लंबा महाजाम... 6 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी सलमान की गिरफ्तारी न होने पर भड़का जनआक्रोश
AajTak
Raisen Rape Case: MP News: रायसेन जिले में 6 साल की एक मासूम बच्ची से रेप के आरोपी सलमान खान उर्फ नजर की गिरफ्तारी न होने से इलाके में जनआक्रोश चरम पर पहुंच गया है. नाराज लोगों ने सोमवार सुबह से ही मंडीदीप में भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया.
MP News: रायसेन जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई. शनिवार रात को हुई इस वारदात के बाद से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश है.
भोपाल-जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे पर 10 किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया है. सोमवार दोपहर 12 बजे से लगातार सैकड़ों ट्रक, कारें और परिवार फंसे हुए हैं. कई परेशान यात्री पैदल ही भोपाल की ओर रवाना हो गए हैं, सड़कों पर सूटकेस और ट्रॉलियां खींचते लोग दिखाई दे रहे हैं.
आक्रोशित भीड़ की मांग है कि आरोपी सलमान को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसे फांसी या एनकाउंटर जैसी कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए. मंडीदीप क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है, लेकिन आक्रोशित भीड़ जाम हटाने को तैयार नहीं है.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल जाकर पीड़िता का हाल जाना. देखें Video:-
दरअसल, गोहरगंज थाना इलाके में शनिवार की रात को 6 वर्षीय बच्ची लहूलुहान हालत में जंगल में मिली थी. उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी, जिसके बाद उसे तुरंत भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डाक्टरों को बच्ची की जान बचाने के लिए सर्जरी करनी पड़ी. राहत की बात यह है कि बच्ची की हालत में अब थोड़ा सुधार है और उसे आईसीयू (ICU) से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.
पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सलमान खान उर्फ नजर के रूप में की है. आरोपी मूल रूप से सीहोर जिले का निवासी है और पिछले 2-3 महीनों से गोहरगंज में किराये के मकान में रह रहा था.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









