
'भैया मुझे बचा लो...', पार्लर में काम के नाम पर सेक्स रैकेट में फंसी, नाबालिग ने भाई को फोन पर सुनाई आपबीती
AajTak
झारखंड के धनबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन लोग एक नाबालिग को ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने के बहाने रांची लेकर गए. लेकिन वहां उसे देह व्यापार में लगा दिया. पीड़िता ने पांच दिन बाद जैसे-तैसे करके अपने भाई को फोन किया और पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद परिवार की मदद से वह घर वापस लौट पाई.
ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने के बहाने कुछ लोग नाबालिग लड़की को अपने साथ धनबाद से रांची लेकर गए. फिर वहां उससे मोबाइल फोन छीना और देह व्यापार के धंधे में उतार दिया. नाबालिग ने पांच दिन बाद जैसे-तैसे आरोपियों के पास से अपना मोबाइल ढूंढ निकाला. फिर उनसे छिपकर अपने घर में फोन किया. वहां भाई को आपबीती सुनाई. जिसके बाद नाबालिग के घर वालों ने आरोपियों के सामने कई मिन्नतें कीं.
जिसके बाद कुछ लोग नाबालिग को उसे घर वापस छोड़कर गए. लेकिन साथ ही इस बारे में किसी से कुछ भी नहीं बताने की सख्त हिदायत दी. इसके बाद पीड़िता के घर वालों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के घर वालों ने बताया कि हम काफी गरीब परिवार से हैं. कुछ दिन पहले तीन लोग हमारे घर आए थे. एक महिला और दो पुरुष. उन्होंने कहा कि हम आपकी बेटी की नौकरी रांची में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में लगवा देंगे. हम भी उनकी बातों में आ गए और अपनी बेटी को उनके साथ भेज दिया.
'पांच दिन बाद आया बेटी का फोन' परिवार ने बताया, ''इसके पांच दिन बाद हमारे बेटे के मोबाइल पर बेटी का फोन आया. वो बहुत रो रही थी. उसने बताया कि उससे वहां गलत काम करवाया जा रहा है. जिसके बाद हमने उन तीनों लोगों को फोन करके विनती की कि हमारी बेटी को वापस भेज दें. पहले तो उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी. फिर बाद में कुछ लोग हमारे घर आए और बेटी को लौटाते हुए कहा कि अगर हमने इस बारे में किसी को भी कुछ बताया तो अच्छा नहीं होगा.''
वहीं, पीड़िता ने बताया कि रांची ले जाते ही आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया. फिर उसे एक कमरे में बंद कर दिया. वहां उसके साथ रोज गंदा काम किया जाता था. बड़ी मुश्किल से उसने पांच दिन बाद अपना फोन ढूंढ निकाला और घर में फोन किया.
मामले में FIR दर्ज जोगता थाने के ASI संतोष कुमार भगत ने कहा कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोप सही पाए जाने पर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. मामले में जांच जारी है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










