
भूलकर कर भी ना बताएं किसी को ये 4 राज, लोग उठाएंगे फायदा
AajTak
चाणक्य नीति के मुताबिक में अपनी समस्याएं अपने तक ही रखनी चाहिए. वजह ये है कि लोग अक्सर सामने मीठी-मीठी बातें करते हैं, जिससे हम उनके भ्रम में पड़ जाते हैं. चाणक्य ने कुछ खास राज बताए हैं जिसे कभी भी किसी के साथ नहीं साझा करना चाहिए.
Chanakya Niti: महान विद्वान और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य के विचार आज भी उतने ही व्यावहारिक और प्रासंगिक हैं. इन सारे विचारों का वर्णन चाणक्य नीति किताब में बखूबी किया गया है. चाणक्य ने अपनी ये किताब अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर लिखी है. इसमें आचार्य ने व्यावहारिक और गृहस्थ जीवन से जुड़ी कई बातें बताई हैं. चाणक्य नीति में कहा गया है कि लोगों को कुछ चीजें हमेशा खुद तक रखनी चाहिए और उसे किसी से भी नहीं कहना चाहिए.
क्यों जरूरी हैं ये राज- चाणक्य नीति के मुताबिक, कुछ चीजें किसी से भी नहीं कहनी चाहिए. इसके पीछे कुछ खास वजहें भी बताई गई हैं. जैसे कि हो सकता है कि आपकी वो बातें सुनकर किसी को बुरा लग जाए, किसी का दिल दुख जाए या फिर ये भी हो सकता है कि आप खुद उपहास के पात्र बन जाएं. ऐसे में अपनी निजी बातों को गुप्त रखने से ही आपको फायदा होगा.
आर्थिक नुकसान की स्थिति- आचार्य चाणक्य के अनुसार, लोगों को अपने आर्थिक नुकसान की बात किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं बतानी चाहिए. उनके अनुसार, जो लोग पैसों की परेशानी दूसरों के साथ साझा करते हैं, हो सकता है कि उन्हें मदद की बजाय निराशा हाथ लगे. इतना ही नहीं, लोग आपकी परेशानी जानकर आपसे दूरी भी बनाने लगेंगे.
वैवाहिक कलह- चाणक्य के अनुसार, लोगों को अपने जीवन साथी से जुड़ी निजी बातों को भी गुप्त रखना चाहिए. उनका कहना है कि अगर पति-पत्नी अपने साथी के साथ लड़ाई या उनकी गलतियों को दूसरों के साथ साझा करते हैं, तो लोग उनका मजाक उड़ाएंगे. इतना ही नहीं, इसकी वजह से भविष्य में पति-पत्नी के बीच खटास और बढ़ सकती है.
अपने अपमान की बातें- आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर किसी ने आपका अपमान किया है तो इस घटना को अपने तक ही सीमित रखना बेहतर है. दूसरों को बताने से उनके मन में आपके लिए सम्मान कम हो सकता है.
अपनी समस्याएं अपने तक रखें- चाणक्य नीति के मुताबिक, अपनी समस्याएं अपने तक ही रखनी चाहिए. वजह ये है कि लोग अक्सर सामने मीठी-मीठी बातें करते हैं, जिससे हम उनके भ्रम में पड़ जाते हैं. यही लोग आपकी समस्या जानने के बाद पीठ पीछे आपका मजाक उड़ाते हैं या बुराई करते हैं. इसलिए लोगों को अपनी समस्याएं दूसरों से साझा करने से बचना चाहिए. चाणक्य कहते हैं कि लोगों को आपकी परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











