
भूमिहारों का वर्चस्व, यादवों की चुनौती... बाहुबलियों के इर्द-गिर्द ही क्यों सिमटा मोकामा का चुनाव
AajTak
मोकामा विधानसभा सीट पर सबसे खास बात यह है कि हमेशा से भूमिहारों का सियासी दबदबा रहा है तो बाहुबलियों के बीच ही चुनावी फाइट होती रही है. इस सियासत में गुरुवार को दुलारचंद यादव की हत्या हो गई, जिसका आरोप बाहुबली अनंत सिंह पर लगा है.
पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर मोकामा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई, जिसका आरोप जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह के ऊपर लगा है. इस हत्या ने मोकामा ही नहीं बल्कि बिहार के सियासी माहौल को गरमा दिया है.
अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव की हत्या के पीछे अपने विरोधी बाहुबली सूरजभान सिंह का हाथ बताया है. सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मोकामा से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. दुलारचंद की छवि भी एक दबंग नेता की थी, जो कभी लालू यादव के करीबी रहे हैं, लेकिन बाद में अनंत सिंह के साथ हो गए थे. हालांकि, इस चुनाव में वह उनके विरोध में थे.
मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी को जिताने के लिए मशक्कत कर रहे थे. मोकामा के टाल इलाके में दुलारचंद का सियासी दबदबा माना जाता है और उसी इलाके में उनकी हत्या कर दी गई. इससे बिहार का सियासी पारा बढ़ गया है, लेकिन मोकामा की सियासी लड़ाई बाहुबलियों के इर्द-गिर्द तीन दशक से सिमटी हुई है.
मोकामा में अनंत सिंह का दबदबा
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










