
भूकंप से तबाही, म्यांमार के जनरल से बोले PM मोदी-मुश्किल घड़ी में मजबूती के साथ खड़ा भारत
AajTak
म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं. भारत ने इस मुश्किल घड़ी में म्यांमार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. भारतीय अधिकारियों ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल एच.ई. मिन आंग ह्लाइंग से बातचीत कर गहरी संवेदना प्रकट की और सहायता भेजने की जानकारी दी. भारत ने पड़ोसी और करीबी मित्र के रूप में म्यांमार के साथ एकजुटता जताई है.
म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं. भारत ने इस मुश्किल घड़ी में म्यांमार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने म्यांमार के सीनियर जनरल एच.ई. मिन आंग ह्लाइंग से बातचीत की है.
प्रधानमंत्री ने विनाशकारी भूकंप में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारत एक करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में इस मुश्किल घड़ी में म्यांमार के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है. #OperationBrahma के तहत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज और बचाव दल तेजी से प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं.
#OperationBrahma के तहत राहत अभियान शुरू
भारत ने तेजी से मदद पहुंचाने के लिए #OperationBrahma के तहत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज एवं बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में भेज दिए हैं. राहत अभियान में भारतीय टीमें सक्रिय रूप से काम करेंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके और जरूरी मदद दी जा सके. इस त्रासदी के बाद दोनों देशों के बीच समन्वय लगातार बना हुआ है, और भारत हरसंभव सहायता के लिए तत्पर है.
म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो लगातार भूकंपों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देश और थाईलैंड से संपर्क किया, सहायता का आश्वासन दिया और सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना की.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं. सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं. भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है. साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








