
भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है? जानिए क्या कहते हैं BHU के एक्सपर्ट
AajTak
आखिर क्यों बार-बार आ रहे हैं भूकंप के झटके? क्या इसकी भविष्यवाणी की जा सकती है? क्या किसी अन्य तरीके से भूकंप का पता लगाया जा सकता है? क्या आने वाले दिनों में किसी बड़ी आपदा की आशंका है? इन सब बातों की जानकारी दी है, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भू-भौतिकी विभाग के भूकंप वैज्ञानिक डॉ. रोहताश कुमार जी ने.
भूकंप के झटकों से पहली बार नेपाल, तो दूसरी बार अरुणाचल प्रदेश हिल गया. आखिर क्यों बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं? क्या इसकी भविष्यवाणी की जा सकती है? क्या किसी अन्य तरीके से भूकंप का पता लगाया जा सकता है? क्या आने वाले दिनों में किसी बड़ी आपदा की आशंका है? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भू-भौतिकी विभाग के भूकंप वैज्ञानिक डॉ. रोहताश कुमार से...
भूकंप वैज्ञानिक डॉ. रोहताश ने बताया, "इंडियन प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है. इसकी वजह से स्ट्रेस लेवल डेवलप होता है. एक लिमिट के बाद इसमें फ्रेक्शन बढ़ जाता है. इसी वजह से भूकंप आता है. दो प्लेटों के टकराने की वजह से ऐसी घटना होती है. भूकंप की भविष्यवाणी का दावा तो बहुत सारे लोग करते हैं, लेकिन उसके पीछे किसी तरह की वैज्ञानिक पद्धति नहीं है."
आज तक कोई रिसर्च नहीं हुई है सफल
उन्होंने आगे बताया, "चाइना ने एक समय दावा किया था कि जानवरों के व्यवहार को देखकर भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है. मगर, यह भी दावा भी सही साबित नहीं हुआ. वैसे भूकंप की भविष्यवाणी तीन दावों पर निर्भर करती है कि भूकंप कब आएगा? भूकंप कहां आएगा? और भूकंप कितनी तीव्रता का आएगा? इन तीनों भविष्यवाणी को लेकर कोई दावा नहीं कर सका है, इसलिए आज तक कोई भी रिसर्च सफल नहीं हुई है."
छोटी तीव्रता भूकंप से बड़ी तीव्रता के भूकंप की होने की आशंका कम
भूकंप वैज्ञानिक डॉ. रोहताश ने कहा, "भूकंप के लिहाज से भारत को अलग-अलग 5 जोन में बांटा गया है. जोन-2 से जोन-5 तक को सेसमिक क्षेत्र में बांटा गया है. जोन-2 में कम से कम सेसमिक एक्टिविटी होती है. वहीं, जोन-5 में सबसे ज्यादा सेसमिक एक्टिविटी होती है. हिमालयन क्षेत्र की वजह से जोन-4 और 5 में सबसे ज्यादा सेसमिक एक्टिविटी रहता है. छोटी तीव्रता के भूकंप आने से बड़ी तीव्रता के भूकंप नहीं आता है. जहां पर भूकंप आते हैं वहां फिर भूकंप आ सकते हैं. इसे आफ्टरशॉक कहते हैं."

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








