
भीमा कोरेगांव मामला: गौतम नवलखा को नजरबंद रखने की याचिका पर SC में सुनवाई, केंद्र ने कहा- ISI से उनके लिंक
AajTak
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले के आरोपी गौतम नवलखा को घर में नजरबंद रखने की याचिका पर अदालत ने कहा कि वह (नवलखा) 70 साल के बुजुर्ग हैं. हमें नहीं पता कि उनकी उम्र और कितनी होगी. आप घर में नजरबंदी के लिए जो भी पाबंदियां लगाना चाहते हैं, आप लगा सकते हैं. वह इस देश को बर्बाद नहीं करने जा रहे.
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले के आरोपी गौतम नवलखा को घर में नजरबंद रखने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सरकार की ओर से मामले की पैरवी कर रहे एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि नवलखा कश्मीरी चरमपंथियों और आईएसआई के संपर्क में है. घर में नजरबंदी के दौरान हम उन्हें कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि नवलखा के आईएसआई से संबंध हैं और आतंकी गतिविधियों के लिए भारत में भर्ती में उनकी भूमिका रही है.यह बहुत ही गंभीर आरोप है.
इस मामले पर अदालत ने कहा कि वह (नवलखा) 70 साल के बुजुर्ग हैं. हमें नहीं पता कि उनकी उम्र और कितनी होगी. आप घर में नजरबंदी के लिए जो भी पाबंदियां लगाना चाहते हैं, आप लगा सकते हैं. वह इस देश को बर्बाद नहीं करने जा रहे. क्या आप चाहते हैं कि मैं आपको बताऊं कि हमारे देश को कौन बर्बाद कर रहे हैं? यह भ्रष्टाचार है, जो देश को बर्बाद कर रहा है. हमने वीडियो देखा है कि किस तरह जनता के चुने गए प्रतिनिधियों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए.
इस पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि वह उन लोगों में से एक है, जो हमारे देश को बर्बाद करना चाहते हैं. इस पर आपत्ति जताते हुए मामले में नवलखा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर इस बात का कोई सबूत है कि वह देश को बर्बाद कर रहे हैं तो मैं अपने मुवक्किल का साथ नहीं दूंगा.
सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि आपको नवलखा की उम्र का लिहाज रखकर कुछ तो सोचना चाहिए. वह कई तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों से जूझ रहे हैं.
इस पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि उन्हें (नवलखा) अस्पताल में ही रहने दीजिए. नजरबंद मत कीजिए. इस पर सिब्बल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आप सुदर्शन के बारे में खुलासा क्यों नहीं कर रहे? क्या यह भी नेशनल सीक्रेट है. इस पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल राजू ने कहा कि वह अंडरग्राउंड हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
जस्टिस रॉय ने कहा कि दो साल बाद भी आज गौतम नवलखा के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर कोई भी साक्ष्य पेश नहीं किए गए. इस पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि यह बहुत ही सोची-समझी रणनीति है. वे ट्रायल को डिले करने की कोशिश कर रहे हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










