
भीड़ पर पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज... विजय की पार्टी ने भगदड़ को लेकर जताई 'साजिश' की आशंका
AajTak
तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई. भीड़ पर पथराव और पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर विजय की पार्टी ने साजिश की आशंका जताई है. वहीं, हादसे के चश्मदीदों का कहना है कि एक्टर विजय के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले पावर कट हुआ था, और भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी.
एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने रविवार को कहा कि वह करूर रैली में हुई भगदड़ की स्वतंत्र जांच के लिए मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच का दरवाजा खटखटाएगी. इस भगदड़ में 10 बच्चों समेत 40 लोगों की मौत हुई थी. पार्टी ने आरोप लगाया कि ये हादसा आकस्मिक नहीं, बल्कि एक साजिश का नतीजा था. साथ ही भीड़ में पथराव और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के लाठीचार्ज की ओर भी इशारा किया.
सूत्रों के अनुसार मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस एन. सेंथिलकुमार आज शाम 4:30 बजे एक तत्काल याचिका पर सुनवाई करेंगे. इस याचिका में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को करूर भगदड़ की जांच पूरी होने तक किसी भी सार्वजनिक सभा आयोजित करने से रोकने की मांग की गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजय के पहुंचने से ठीक पहले बिजली गुल हो जाने, संकरी सड़कों और अचानक भीड़ उमड़ने के कारण अफरा-तफरी मच गई. इस भगदड़ में परिवार अलग-अलग हो गए. महिलाएं और बच्चों का दम घुटने लगा था. कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया. अगली सुबह घटनास्थल पर बिखरे जूते, चप्पल, फटे कपड़े, टूटे डंडे और कुचली हुई बोतलें भगदड़ की भयावहता को उजागर कर रही थीं.
विजय ने रविवार को अपने समर्थकों को संदेश में कहा कि उनका दिल टूट गया है, वह बहुत गहरे दुख में हैं. उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपये, जबकि घायलों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की. उन्होंने इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है. आपके परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस दुख में आपके साथ हूं.
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन करूर पहुंचे और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिवारों को बेहतर सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया. और कहा कि सभी संभव चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









