
भीख मंगवाने के लिए बच्चे को 50 हजार में बेचा, ऐसे काम करता है ये रैकेट
AajTak
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बच्चों को भीख मांगने के लिए 50,000 रुपये में बेचा गया था. बच्चों को खरीदने और भीख मांगने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बच्चों को भीख मंगवाने के लिए 50 हजार रुपये में बेचा गया था. बच्चों को खरीदने और भीख मंगवाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. (औरंगाबाद से इसरार चिश्ती की रिपोर्ट) इन बच्चों को जालना और अकोला से लाया गया था. आरोपी दोनों महिलाओं को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. मुकुंदवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि शहर में एक गिरोह बच्चों को अगवा करने, गरीब घरों से खरीद कर गोद लेने का दिखावा करने का काम कर रहा है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










