
भिवानी कांड में आरोपी श्रीकांत के परिजनों के साथ मारपीट? राजस्थान के डीजीपी ने दिया जवाब
AajTak
भिवानी कांड के आरोपियों में से एक श्रीकांत की मां दुलारी देवी ने राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनके दो लड़कों का राजस्थान पुलिस ने अपहरण किया और पुत्रवधू को पीटा. इससे उसका गर्भपात हो गया था. इस मामले में राजस्थान के डीजीपी ने कहा कि राजस्थान पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ ही मौके पर गई थी. किसी भी तरह से मानवाधिकारों का हनन नहीं किया गया है.
हरियाणा के भिवानी में जली हुई बोलेरो में दो कंकाल मिलने के मामले में राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि इस केस में रिंकू सैनी के अलावा 8 और आरोपियों को नामजद किया गया है. इनकी गिरफ्तारी के लिए राज्य पुलिस हरियाणा पुलिस का लगातार सहयोग कर रही है. भरतपुर रेंज आईजी और एसपी इस मामले में हरियाणा पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं. साथ ही वो भी हरियाणा डीजीपी से संपर्क बनाए हुए हैं.
डीजीपी ने बताया कि अभी तक जहां भी हरियाणा में राजस्थान पुलिस गई है, वहां की स्थानीय पुलिस को साथ लेकर ही कार्रवाई की गई है. हरियाणा के नूंह जिले में एक आरोपी श्रीकांत के परिजनों के साथ मारपीट के आरोप के मामले में डीजीपी ने कहा कि राजस्थान पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ ही मौके पर गई थी. किसी भी तरह से मानवाधिकारों का हनन नहीं किया गया है.
डीजीपी ने कहा कि राजस्थान पुलिस काननू के हिसाब से जांच करती आई है. मामले में नामजद किए आरोपियों के अलावा संदिग्धों के बारे में भी जांच जारी है. बता दें कि मामले में भरतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में ही हरियाणा निवासी आरोपी रिंकू सैनी (32) को गिरफ्तार कर लिया गया था.
वहीं, इस घटना को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. हम राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं. आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे.
16 फरवरी को बोलेरो में मिले थे दो कंकाल
गौरतलब है कि हरियाणा के भिवानी में लोहारू के बारवास गांव के पास एक जली हुई बोलेरो में 16 फरवरी को दो कंकाल मिले थे. मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई है. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं. मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के कार्यतकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर से अपहरण किया और हत्या कर दी. दोनों का शव भरतपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर भिवानी के लोहारू में मिला था. जुनैद पर गो तस्करी के 5 मामले दर्ज थे. जबकि नासिर का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं मिला है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









