
भिवाड़ी टू पाकिस्तान... अंजू की सरहद पार मोहब्बत या ISI का जाल? जानें परत दर परत पूरी कहानी
AajTak
अंजू और नसरुल्लाह की कहानी काफी हद तक सीमा-सचिन से मिलती-जुलती है. फर्क बस इतना है कि सीमा खुलेआम अपनी मुहब्बत का ऐलान करते हुए ना सिर्फ सचिन से शादी रचा चुकी है और भारत की नागरिकता मांग रही है, वहीं अंजू ने नसरुल्लाह के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी एतियात बरती है.
Anju-Nasrullah Love Story: वो सचिन और सीमा की कहानी थी. ये अंजू और नसरुल्लाह का फसाना है. सीमा सचिन के प्यार में पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से सरहद लांघ कर भारत आ गईं और अंजू बाकायदा वीजा लेकर राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान जा पहुंची हैं. सीमा ने भी अपने पति को बताए बगैर पाकिस्तान से भारत तक का सफर पूरा किया और अंजू के पति को भी उसके पाकिस्तान में होने की खबर तब मिली, जब वो खैबर पख्तूख्वाह पहुंच चुकी थी.
मिलती जुलती है कहानी अंजू और नसरुल्लाह की कहानी काफी हद तक सीमा-सचिन से मिलती-जुलती है. फर्क बस इतना है कि सीमा खुलेआम अपनी मुहब्बत का ऐलान करते हुए ना सिर्फ सचिन से शादी रचा चुकी है और भारत की नागरिकता मांग रही है, वहीं अंजू ने नसरुल्लाह के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी एतियात बरती है. ऐसे में आने वाले वक्त में अंजू और नसरुल्लाह की स्टोरी का क्लाईमेक्स क्या होगा? ये कोई नहीं जानता.
रातों-रात चर्चे में आई अंजू और नसरुल्लाह की पूरी कहानी हम आपको सिलसिलेवार तरीके बताएंगे, लेकिन अपने पति और बच्चों को छोड़ कर भिवाड़ी से पाकिस्तान जा पहुंची अंजू से जब हमारी टीम ने टेलीफोन पर बात की, तो उसने क्या कहा, पहले आप वो जान लीजिए-
सवाल- अंजू अभी आप कहां हैं? अंजू- जी, मैं पाकिस्तान में हूं. पेशावर से आगे दीर अपर इलाका है. यह मनाली जैसा ही पहाड़ी इलाका है और मैं यहां सुरक्षित हूं.
सवाल- क्या आपने पति को पाकिस्तान जाने की जानकारी दी? अंजू- नहीं मैंने किसी को कुछ नहीं बताया था. मैंने उन्हें जयपुर घूमने की बात कही थी.
सवाल- आप क्यों पाकिस्तान गई हैं? अंजू- मैं यहां घूमने आई हूं. मैंने सभी लीगल फॉर्मेट को फॉलो किया है. सब कुछ प्लानिंग और तैयारी करके आई हूं. और यहां एक शादी थी उसमें भी शामिल होना था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








