
भारत सरकार ने की मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग, बेल्जियम में गिरफ्तार हुआ भगोड़ा
AajTak
सोमवार को चोकसी के वकील ने पुष्टि की थी कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले से जुड़े भगोड़े हीरा कारोबारी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब चोकसी स्विट्जरलैंड में इलाज के बहाने फरार होने की योजना बना रहा था.
भारत सरकार ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग की है. चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. बेल्जियम फेडरल पब्लिक सर्विस ने सोमवार को यह जानकारी दी. भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत में हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था.
उसकी गिरफ्तारी भारत के प्रत्यर्पण प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है. विभाग ने कहा कि बेल्जियम के अधिकारी चोकसी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं. साथ ही उसे लीगल काउंसिल भी उपलब्ध कराया जाएगा.
12 अप्रैल को किया गया था अरेस्ट
विभाग के एक प्रवक्ता के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया, 'मेहुल चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था. उसे आगे की न्यायिक प्रक्रिया के मद्देनजर हिरासत में रखा गया है. उसे उसके वकीलों से बात करने की अनुमति की गई है. बेल्जियम का फेडरल पब्लिक सर्विस ऑफ जस्टिस यह पुष्टि करता है कि भारत सरकार ने चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक अनुरोध भेजा है.'
स्विट्जरलैंड फरार होने वाला था चोकसी
इससे पहले सोमवार को चोकसी के वकील ने पुष्टि की थी कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले से जुड़े भगोड़े हीरा कारोबारी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब चोकसी स्विट्जरलैंड में इलाज के बहाने फरार होने की योजना बना रहा था.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








