
'भारत में TikTok पर जारी है प्रतिबंध', सरकार ने कहा- नहीं जारी हुआ ऐसा कोई आदेश
AajTak
भारत सरकार ने जून 2020 में, 59 मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की, जिनमें ज्यादातर चीनी ऐप्स थे. इनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और वीचैट जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल थे.
भारत सरकार ने शुक्रवार को उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें कहा गया कि चाइनीज वीडियो एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म TikTok से प्रतिबंध हटा लिया गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि भारत में टिकटॉक के लिए कोई अनब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं किया गया है. ऐसा कोई भी बयान या खबर झूठी और भ्रामक है. हालांकि, ई-कॉमर्स वेबसाइट Aliexpress और ऑनलाइन कपड़े बेचने वाली वेबसाइट SHEIN को लेकर सरकार की तरफ से अभी कोई स्पष्टिकरण सामने नहीं आया है.
हालांकि, कुछ यूजर्स TikTok की वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे थे, लेकिन वे लॉग इन करने, वीडियो अपलोड करने या देखने में असमर्थ थे. भारत में ऐप स्टोर पर इस इस चाइनीज वीडियो प्लेटफॉर्म का ऐप भी उपलब्ध नहीं है. दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने बताया कि इंटरनेट सेवा प्रदाता इस वेबसाइट को लगातार ब्लॉक रखे हुए हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कुछ इंटरनेट यूजर्स इसे कैसे एक्सेस कर पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: TikTok, AliExpress की वेबसाइट्स भारत में 5 साल बाद अनब्लॉक, चीनी कंपनियों से हटा बैन?
भारत सरकार ने जून 2020 में, 59 मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की, जिनमें ज्यादातर चीनी ऐप्स थे. इनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और वीचैट जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल थे. सरकार ने इन चाइनीज ऐप्स को भारत की संप्रभुता और अखंडता, सुरक्षा, और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बताया था. यह कदम चीन के साथ भारत के बढ़ते सीमा तनाव की पृष्ठभूमि में उठाया गया था.
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15-16 जून 2020 की दरमियानी रात भारतीय सेना के जवानों की चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प हो गई थी. इस घटना के बाद चीन और भारत के संबंधों में खटास आ गई थी. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 59 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध की घोषणा की थी. ये सभी ऐप्सभारतीय नागरिकों का डेटा लीक कर रहे थे. टेक एक्सपर्ट्स ने कहा था कि ये ऐप्स भारतीयों का लोकेशन डेटा लेते हैं और फाइलों को चीन स्थित सर्वर पर ट्रांसफर करते हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










