
'भारत में 2013 के बाद आतंकी हमले नहीं हुए...', NSA डोभाल ने पाकिस्तान को किया बेनकाब
AajTak
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि देश में पिछले दस वर्षों में आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है. 2013 के बाद देश के अंदर कोई बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई. उन्होंने बताया कि नक्सलवाद अब केवल 11% क्षेत्रों तक सीमित रह गया है.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारत की सुरक्षा और सुशासन को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं.
अजीत डोभाल ने कहा, "मैं पिछले दस साल का कैप्सूल लेता हूं... फैक्ट्स फैक्ट्स हैं, इनमें कोई विरोधाभास नहीं है. देश में आतंकवाद को प्रभावी ढंग से काउंटर किया गया. 1 जुलाई 2005 को एक बड़ी आतंकी घटना हुई थी, उसके बाद 2013 में देश के अंदर अंतिम बम धमाका हुआ. जम्मू-कश्मीर को छोड़ दें, जो पाकिस्तान द्वारा प्रॉक्सी वार का थिएटर रहा है, पूरे देश में आतंकी वारदात नहीं हुई हैं."
यह भी पढ़ें: 'NSA डोभाल कनाडा या अमेरिका आकर दिखाओ...', खालिस्तानी आतंकी पन्नू की गीदड़भभकी
अजीत डोभाल ने बताया कि कई प्रयास जरूर हुए, कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया और विस्फोटक भी बरामद हुए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने आतंकी योजनाओं को सफल नहीं होने दिया.
"रेड जोन" जिले अब सुरक्षित
एनएसए ने कहा कि देश में वामपंथी उग्रवाद (लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म) अब 2014 के मुकाबले केवल 11% क्षेत्रों तक सिमट गया है. उन्होंने कहा कि अधिकांश जिले, जिन्हें पहले "रेड जोन" कहा जाता था, अब सुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










