
भारत में सीट बेल्ट और हेलमेट को लेकर न करें ये गलती... सड़क हादसों के ये आंकड़े आपको डरा देंगे
AajTak
देश में 2021 में 4,12,432 सड़क हादसे हुए. इनमें 153972 लाख लोगों की मौत हुई है. जबकि 384448 लोग जख्मी हुए हैं. भारत में 2021 में सड़क हादसों में सीट बेल्ट न पहनने से 16,397 लोगों की मौत हुई है. वहीं, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न पहनने से 46,593 लोगों की जान गई है.
भारत में चार पहिया वाहनों सीट बेल्ट और दोपहिया वाहनों में हेलमेट न पहनना लोगों के लिए काल बन रहा है. यह बात सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट में सामने आई है. भारत में 2021 में सड़क हादसों में सीट बेल्ट न पहनने से 16,397 लोगों की मौत हुई है. वहीं, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न पहनने से 46,593 लोगों की जान गई है.
परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH)ने 'रोड एक्सीडेंट इन इंडिया- 2021' नाम से रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक, भारत में चार पहिया वाहनों के एक्सीडेंट में सीट बेल्ट न पहनने पर 16,397 लोगों की जान गई है. इनमें से 8,438 ड्राइवर हैं, जबकि 7,959 कार में सवार बाकी यात्री. वहीं, दोपहिया वाहनों पर एक्सीडेंट के समय हेलमेट न पहनने से 46,593 लोगों की जान गई है. इनमें से 32,877 बाइक चलाने वाले, जबकि 13,716 साथ में बैठे यात्री थे.
देश में एक साल में 4,12,432 सड़क हादसे
रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2021 में 4,12,432 सड़क हादसे हुए. इनमें 153972 लाख लोगों की मौत हुई है. जबकि 384448 लोग जख्मी हुए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 में सीट बेल्ट न पहनने की वजह से 39,231, जबकि हेलमेट न लगाने से 93,763 लोग जख्मी हुए हैं. हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने से भले ही दुर्घटनाएं नहीं होती, लेकिन एक्सीडेंट की स्थिति में ये उपकरण घातक और गंभीर चोटों को रोकने में अहम साबित होते हैं. टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की 4 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. उनकी कार डिवाइडर में टकरा गई थी. कार में साइरस मिस्त्री अपने दोस्त जहांगीर पंडोले के साथ पीछे की सीट पर बैठे थे और दोनों ने सीट बेल्ट नहीं पहना था. दोनों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. जबकि ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए थे. दोनों आगे बैठे थे और सीट बेल्ट लगाई थी, ऐसे में दोनों की जान बच गई.
दोपहिया वाहनों में सभी के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है. इतना ही नहीं कार में सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है. ऐसा न करने पर जुर्माना भी लगाया जाता है. ज्यादातर लोगों को इस नियम के बारे में जानकारी भी है, लेकिन इसके बावजूद ऐसा नहीं करते.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








