
'भारत में मिलते हैं मेरा घर-परिवार और संस्कृति...', ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की बेटी बोलीं
AajTak
लंदन में आयोजित 'कुचिपुड़ी डांस फेस्टिवल - रंग 2022' में परफॉर्म करने पहुंची ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने कहा- भारत वह जगह है जहां मेरा परिवार, घर और संस्कृति एक साथ मिलते हैं और मुझे हर साल वहां जाना पसंद है. गौरतलब है कि प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कुमार द्वारा आयोजित नृत्य उत्सव में, दुनिया भर से 4 से 85 वर्ष की आयु के 100 कलाकार एक साथ आए थे.
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के पद संभालने के साथ ही मानो भारत में खुशी की लहर दौड़ गई थी. एक भारतवंशी का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए गर्व की बात है. अब ऋषि या उनके परिवार की ओर से आने वाले बयान भी बड़े मायने रखते हैं क्योंकि ये कहीं न कहीं ये बयान उनके भारतीयता को दिखाते हैं. हाल में सामने आया ऋषि की बेटी का बयान भी खूब चर्चा में है.
'भारत में मिलते हैं मेरा परिवार, घर और संस्कृति'
लंदन में आयोजित 'कुचिपुड़ी डांस फेस्टिवल - रंग 2022' में परफॉर्म करने पहुंची ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने कहा- भारत वह जगह है जहां मेरा परिवार, घर और संस्कृति एक साथ मिलते हैं और मुझे हर साल वहां जाना पसंद है. गौरतलब है कि प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कुमार द्वारा आयोजित नृत्य उत्सव में, दुनिया भर से 4 से 85 वर्ष की आयु के 100 कलाकार एक साथ आए थे. इस कार्यक्रम का आयोजन India@75 को चिह्नित करने के लिए किया गया था.
'मुझे कुचिपुड़ी बहुत पसंद है'
इंडिया टुडे के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, डांस के प्रति अनुष्का के प्यार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे कुचिपुड़ी और डांस बहुत पसंद है, क्योंकि जब आप डांस कर रहे होते हैं तो आपकी सारी चिंताएं और तनाव दूर हो जाते हैं और आप उस समय अपने पूरे जोश के साथ अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहे होते हैं. मुझे मंच पर रहना पसंद है.
'मुझे हर साल भारत जाना पसंद है'

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










