
भारत में मंकीपॉक्स की दस्तक...कितना खतरनाक है Mpox वायरस? जानें लक्षण और इलाज
AajTak
Mpox outbreak: भारत में रविवार को मंकी पॉक्स का पहला मामला सामने आया है. एमपॉक्स क्या है, कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं. इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Monkeypox in india: भारत में सोमवार को मंकी पॉक्स का पहला मामला सामने आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है, 'भारत में एमपॉक्स वायरस का एक अलग मामला सामने आया है. यह मामला एक अलग मामला है जो जुलाई 2022 से भारत में पहले दर्ज किए गए 30 मामलों के समान है. यह वर्तमान में ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी का हिस्सा नहीं है जो एमपॉक्स के क्लेड 1 से संबंधित है.' मंत्रालय ने आगे कहा, 'यह व्यक्ति, एक युवा पुरुष है जो हाल ही में एमपॉक्स संक्रमण वाले देश से यात्रा करके आया है. उसे वर्तमान में आइसोलेशन में रखा गया है. व्यक्ति की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे कोई अन्य बीमारी नहीं है.' केंद्र सरकार ने ग्लोबल एमपॉक्स प्रकोप के संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सभी अधिकारियों से उचित सावधानी बरतने और एमपॉक्स के लक्षणों और रोकथाम के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया. यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है जब एमपॉक्स का नया स्ट्रेन दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है, जिसके कारण WHO को दो साल में दूसरी बार इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित करना पड़ा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वायरस को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था और इसे 'ग्रेड 3 इमरजेंसी' के रूप में वर्गीकृत किया था. जिसका अर्थ है कि इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है. अब ऐसे में कई लोगों के मन में इस वायरस को लेकर कुछ सवाल हैं. जैसे एमपॉक्स क्या है, कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं, इलाज क्या है? इन सवालों के जवाब आर्टिकल में जानेंगे.
1. एमपॉक्स क्या है?
एमपॉक्स एक वायरल इंफेक्शन है जो मंकी पॉक्स वायरस (MPXV) के कारण होती है. यह ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस की एक प्रजाति है. एमपॉक्स को पहले मंकी पॉक्स के नाम से जाना जाता था.
इस वायरस की पहचान वैज्ञानिकों ने पहली बार 1958 में की थी जब बंदरों में 'पॉक्स जैसी' बीमारी का प्रकोप हुआ था. एमपॉक्स (Mpox) वायरस के उसी परिवार से संबंधित है, जिसमें चेचक (Cheapox) होता है.
2. एमपॉक्स कैसे फैलता है?
अभी तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एमपॉक्स वायरल इंफेक्शन है जो मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति या जानवर के साथ संपर्क में आने से फैलता है. एमपॉक्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रामक त्वचा या मुंह या जननांगों जैसे अन्य घावों के सीधे संपर्क के माध्यम से फैल सकता है. मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में अधिकांश मामले उन लोगों में देखे गए हैं जो संक्रमित जानवरों के साथ संपर्क में रहते थे. यह किसी संक्रमित व्यक्ति, जानवर या दूषित पदार्थों के संपर्क में आने से भी फैल सकता है

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










