
भारत में कितनी है बाघों की आबादी, सरकार ने SC को बताया
AajTak
अदालत ने इस मामले पर संज्ञान लिया लेकिन त्रिपाठी के मौजूद नहीं होने पर मामले की सुनवाई मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई. पीठ ने कहा कि एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एश्वर्य भाटी के तर्क सुने. 2018 की गणना के मुताबिक भारत के 53 टाइगर रिजर्व में 2,967 चीते हैं.
केंद्र सरकार ने 2018 की एक रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि देश के 53 टाइगर रिजर्व में 2,967 बाघ हैं. कोर्ट 2017 की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें विलुप्त हो रहे बाघों को बचाने का अनुरोध किया गया था.
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनुपम त्रिपाठी की याचिका पर सुनवाई की. त्रिपाठी ने 2017 में देश में लगातार कम हो रही लुप्तप्राय बाघों को बचाने के लिए याचिका दायर की थी.
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ को बताया कि बाघों के संरक्षण और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए काफी काम किया गया है.
अदालत ने इस मामले पर संज्ञान लिया लेकिन त्रिपाठी के मौजूद नहीं होने पर मामले की सुनवाई मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई. पीठ ने कहा कि एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी के तर्क सुने. 2018 की गणना के मुताबिक भारत के 53 टाइगर रिजर्व में 2,967 बाघ हैं. यह संख्या बाघों की वैश्विक आबादी का 70 फीसदी है. ये आंकड़े बाघों की संख्या बढ़ने की ओर इशारा करते हैं. इसके बाद मामले पर अगली सुनवाई तीन मार्च को होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर 2017 में पर्यावरण मंत्रालय, नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी को नोटिस जारी किया था. इस याचिका में टाइगर रिजर्व के आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को रिलोकेट करने की मांग की थी. याचिका में कहा गया था कि स्थानीय लोग या प्रशासन या तो बाघों को जहर देकर मार रहे हैं या फिर शिकारी उन्हें गोली मार रहे हैं.
देश में बाघों को बचाने के लिए 1973 में एक अनूठी योजना के साथ भारत में प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया गया था.इसके शुरुआती सालों में 9 बाघ अभ्यारण्य थे. लेकिन समय के साथ बाघ परियोजना का दायरा काफी बढ़ गया है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








