
'भारत में आने वाला वक्त मुश्किल', IIT प्रोफेसर ने कोरोना की चौथी लहर को लेकर जताया ये अंदेशा
AajTak
चीन, अमेरिका, जापान समेत कई देशों में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपा रहा है. दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है. ओमिक्रॉन का BF.7 वैरिएंट का केस भारत में मिलने के बाद लोग इस बात से चिंतित हैं कि क्याकोर भविष्य में भारत में भी कोरोना की चौथी लहर आएगी? आआईटी के प्रोफेसर और एक्सपर्ट ने इस पर बड़ी बात कही है.
दुनियाभर में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपा रहा है. चीन में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले से हालात बेकाबू हैं. इसके अलावा अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है.
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए लोग इस बात से चिंतित हैं कि क्या भविष्य में भारत में भी कोरोना की चौथी लहर आएगी? चीन में कहर बरपा रहे ओमिक्रॉन का BF.7 वैरिएंट के केस भारत में मिलने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का भी कहना है कि भारत में जनवरी महीने में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं और अगले 40-45 दिन काफी अहम होंगे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब-जब चीन में कोरोना की लहर आई है, उसके करीब 40 दिन बाद भारत में भी कोविड केसों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
'आईआईटी कोरोना मॉडल' देने वाले प्रोफेसर मणिंद्र अग्रवाल ने भारत में कोरोना की नई लहर के सवाल पर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन कठिन हो सकते हैं. लेकिन भारत में पैनिक होने का कोई कारण मुझे नजर नहीं आ रहा है. 'आईआईटी कोविड सूत्र' बनाने में प्रोफेसर अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई थी.
उन्होंने ये भी कहा है कि चीन में जब तक 90 फीसदी आबादी कोरोना पॉजिटिव नहीं हो जाएगी तब तक चीन में कोरोना के केस बढ़ते रहेंगे.
प्रोफेसर ने बताए चीन में कोरोना केस बढ़ने के कारण
आईआईटी कानपुर में सीनियर प्रोफेसर मणिंद्र अग्रवाल ने कहा कि अक्टूबर महीने के अंत तक चीन की कुल आबादी की 5 फीसदी लोगों में भी नेचुरल इम्यूनिटी नहीं बनी थी. जबकि नवंबर अंत तक भी ये आंकड़ा 20 फीसदी के नीचे रहा जिसके कारण कोरोना का यह वैरिएंट चीन में बहुत तेजी से फैल रहा है. उन्होंने कहा कि अभी भी चीन की 60 फीसदी लोगों में इम्यूनिटी नहीं बन पाई है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








