
भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पठानकोट में BSF की फायरिंग के बाद भागे संदिग्ध, अमृतसर में ड्रोन को मार गिराया
AajTak
पंजाब के पठानकोट की पहाड़ीपुर पोस्ट पर 2 संदिग्ध शख्स देखे गए, जिन पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने फायरिंग की, जिसके बाद दोनों पाकिस्तान की सीमा की ओर भाग गए.
भारत की पंजाब सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश हुई है. बीती रात पठानकोठ और अमृतसर सेक्टर में तीन जगह घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया है.
पठानकोठ सीमा पर बीएसएफ की 121 बटालियन द्वारा रात सीमा चौकी फरईपुर के सामने पाकिस्तान की जलाला चौकी के पास घुसपैठिए दिखाई दिए. बीएसएफ जवानों की फायरिंग के बाद घुसपैठिए पाकिस्तान की सीमा की ओर भाग गए.
वहीं अमृतसर की सीमा चौकी दाओक में देर रात करीब 10 बजे ड्रोन दिखाई दिया, जिसे बीएसएफ जवानों ने मार गिराया. इसके अलावा अमृतसर की ही पंजग्राई सीमा चौकी में भी रात को ड्रोन की एक्टिविटी दिखाई दी, जिस पर जवानों ने फायरिंग की, उसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया.
पाकिस्तान की सीमा से लगे पंजाब के इन तीन इलाकों में बीएसएफ के जवान सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं. मौसम बदलने की वजह से रात कई जगह फॉग की वजह से विजिबिलिटी कम थी, इसलिए अभी भी खोजबीन जारी है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने की थी घुसपैठ की कोशिश
इससे पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने सीमापार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को ढेर कर दिया था. नौशेरा सेक्टर में बीते 17 नवंबर की देर रात करीब 11 बजे आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे. सीमा में घुसते ही सेना के जवानों ने आतंकियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी लेकिन वे सरेंडर करने की बजाए वापस भागने लगे. तभी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया. 19 नवंबर को आतंकी का शव मिला. उसके पास से गोला बारूद भी बरामद हुआ.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










