
भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक पर भड़के भूपेश बघेल, बताया केंद्र सरकार की बड़ी लापरवाही
AajTak
कांग्रेस ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा ने जब दिल्ली में प्रवेश किया तो उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई. केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली की पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं किए. वहां अफरा-तफरी की परिस्थिति बनी, ये दुर्भाग्यजनक है और चिंता का विषय भी है.
राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को घेर लिया है. सीएम बघेल ने नवागढ़ रवाना होने से मीडिया से कहा दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा में जानबूझकर लापरवाही की गई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा में ढिलाई बरती गई है. जब भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया तो उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई. दिल्ली की पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं किए. वहां अफरा-तफरी की परिस्थिति बनी, ये दुर्भाग्यजनक है और चिंता का विषय भी है.
भाजपा नेताओं पर प्रदेश को आंदोलन में झोंकने का आरोप लगाए
भाजपा के नेताओं के आरक्षण पर लगाए आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा क्यों नहीं मांग नहीं कर रही है कि राज्यपाल हस्ताक्षर करें. प्रदेश में अलग-अलग वर्ग आंदोलन पर आमादा हैं, प्रदेश की शांति व्यवस्था आंदोलन की ओर झोंकने का प्रयास किया जा रहा है. क्या भाजपा नहीं चाहती कि पिछड़े वर्ग को आरक्षण मिले, अनुसूचित वर्ग को आरक्षण मिले. ये पीछे के रास्ते राजभवन पर दबाव डालकर विधेयक को रोक रहे हैं, जबकि सदन में तो सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ था.
सीआरपीएफ ने बताया, वे खुद सुरक्षा के नियमों को तोड़ते हैं
सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय को बताया है कि राहुल गांधी खुद अपनी सुरक्षा को हल्के में लेते हैं, प्रोटोकॉल्स तोड़ते हैं. कांग्रेस ने सुरक्षा में चूक की शिकायत की थी. सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा है. उन्होंने कहा कि राहुल ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं.
राहुल खुद तोड़ते हैं प्रोटोकॉल

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








