
'भारत जोड़ो यात्रा' की कर्नाटक में एंट्री से पहले फटे राहुल गांधी के पोस्टर, कांग्रेस ने लगाया BJP पर आरोप
AajTak
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' केरल के बाद 30 सितंबर को कर्नाटक में एंट्री करने जा रही है.लेकिन इससे पहले ही यहां गुंडलुपेट एरिया में राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टर्स को फाड़ दिया गया है. अब इसे लेकर कांग्रेस ने BJP पर आरोप लगाए हैं.
राहुल गांधी इन दिनों कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं. केरल के बाद अब उनकी यात्रा कर्नाटक में एंट्री करने जा रही है. यहां चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट क्षेत्र से इस यात्रा को गुजरना है. इसलिए राहुल गांधी के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां उनके कई पोस्टर्स लगाए हैं, लेकिन अब इनमें से अधिकतर को फाड़ दिया गया है. इसके लिए कांग्रेस की ओर से BJP को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
राहुल गांधी के 40 से ज्यादा पोस्टर्स फाड़े
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' केरल से गुजरने के बाद अब चामराजनगर जिले से कर्नाटक में एंट्री करने जा रही है. 30 सितंबर को यात्रा के राज्य में पदार्पण करने से पहले ही स्वागत के लिए लगे 40 से अधिक पोस्टर्स फाड़े जाने की खबर है.
कांग्रेस ने लगाया BJP पर आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं के पोस्टर्स फाड़े है. कांग्रेस की ओर से गुंडलुपेट इलाके से गुजरने वाले हाईवे पर इन स्वागत पोस्टर्स को लगाया गया था. यहीं से भारत जोड़ो यात्रा को निकलना है. लेकिन अब फटे हुए पोस्टर्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
इस बीच विश्राम के बाद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने गुरुवार को फिर से अपना सफर शुरू कर दिया. यात्रा की दोबारा शुरुआत केरल के नीलाबंर से हुई. ये केरल में उनकी यात्रा का आखिरी दिन है. कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर से शुरू हुई है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









