
'भारत जोड़ो यात्रा का मकसद विपक्ष को जोड़ना नहीं, कांग्रेस को मजबूत करना है,' जयराम रमेश
AajTak
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के बाद केरल पहुंच गई है. आज केरल में पदयात्रा का दूसरा दिन है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी परेशान हो गई है. यही वजह है कि बीजेपी अब बचकाना और बेवकूफाना हथकंड़े अपना रही है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी परेशान हो गई है. यही वजह है कि बीजेपी बचकाना और बेवकूफाना हथकंड़े अपना रही है. सात सितंबर से तमिलनाडु से शुरू हुई यह यात्रा फिलहाल केरल में है. केरल में इस यात्रा का आज दूसरा दिन है.
जयराम नरेश ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा का छठा दिन है. आज शाम छह बजे तक 94 किलोमीटर का सफर पूरा होगा. राहुल गांधी चाहते हैं कि इस पदयात्रा के दौरान प्रतिदिन 25 किलोमीटर का सफर तय किया जाए. लेकिन बाकी यात्री चाहते हैं कि प्रतिदिन 21 से 22 किलोमीटर ही चलें. राहुलजी चाहते हैं कि सुबह छह बजे से यात्रा शुरू की जाए, लेकिन हम यात्रा सुबह सात से साढ़े सात बजे शुरू कर पाते हैं.
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी की तरफ से झूठे और बेबुनियाद बयान सामने आ रहे हैं. इससे साफ है कि बीजेपी परेशान है. वह इस पदयात्रा को लेकर जनता के रिस्पॉन्स को देख रही है. यात्रा को लेकर उन वरिष्ठ नेताओं, कैबिनेट मंत्री की तरफ से टिप्पणी आ रही हैं, जो खुद घोटाले में फंसे हुए हैं. टीशर्ट पर टिप्पणियां की जा रही हैं. जिस स्तर पर गृह मंत्री और उनके सहयोगी कैबिनेट मंत्री गिरे हुए हैं, मैं उस स्तर तक नहीं गिरूंगा. भारत जोड़ो यात्रा का मकसद पार्टी संगठन में जान फूंकना था, पार्टी में नई उमंग दिखाई दे रही है.
दरअसल, यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को बीजेपी ने उनकी एक टी-शर्ट की वजह से घेर लिया था. बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की एक फोटो शेयर की गई है. इसमें वह सफेद रंग की टी-शर्ट पहने दिखते हैं. बीजेपी ने दावा किया है यह टी-शर्ट burberry कंपनी की है और इसकी कीमत 41,257 रुपए है.
जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी एकता तभी संभव है जब कांग्रेस मजबूत हो. विपक्षी एकता का मतलब यह नहीं कि कांग्रेस कमजोर हो. हमारे घटक दलों को यह समझना चाहिए. यह यात्रा विपक्ष को जोड़ने के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है. विपक्ष इससे जुड़े तो अच्छा है, अब हाथी (कांग्रेस) चल रहा है, हाथी जग गया है. अब सभी लोगों के बयान आएंगे. बीजेपी से बयान आएंगे हमारे सहयोगी दलों से बयान आएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति करती है.
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर तय किया जाएगा. 3500 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों तक जाएगी. पांच महीने की इस पदयात्रा का खुद राहुल गांधी ने सात सितंबर को आगाज किया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










