
भारत गौरव ट्रेन से करें वैष्णो देवी, रामलला सहित उत्तर भारत के दर्शन, जानें IRCTC के टूर पैकेज का खर्च
AajTak
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी वक्त-वक्त पर टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इस कड़ी में IRCTC अब आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ-साथ उत्तर भारत के कई और शहरों के दर्शन कराने का प्लान लेकर आया है. आइए जानते हैं पैकेज की डिटेल्स.
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिजम कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ-साथ उत्तर भारत के महत्वपूर्ण दर्शनीय और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं तो यह टूर पैकेज आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है.आईआरसीटीसी पूर्वी क्षेत्र कोलकाता द्वारा लांच किए जा रहे इस टूर पैकेज की अवधि 10 रात और 11 दिनों की है. यह यात्रा 11 अगस्त 2023 को शुरू होगी.
भारत गौरव ट्रेने से यात्रा का मौका देखो अपना देश के योजना के तहत “भारत गौरव” ट्रेन द्वारा हरिद्वार, ऋषिकेश , माता वैष्णोदेवी, अमृतसर, मथुरा , वृंदावन, आगरा और अयोध्या का भ्रमण कराया जाएगा. इस टूर पैकेज की खास बात यह भी है कि भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% रियायत प्रदान कर रहा है.
यहां देखें टूर पैकेज का डिटेल यह पर्यटक ट्रेन दिनांक 11 अगस्त, 2023 को कोलकाता से खुलेगी. कोलकाता से खुलने के बाद मेचेदा, खड़गपुर, झारगराम, टाटानगर, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, सासाराम और दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी और हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णोदेवी,अमृतसर , मथुरा , वृंदावन, आगरा और अयोध्या का भ्रमण कराते हुए दिनांक 21 अगस्त, 2023 को वापस लौटेगी.
जानिए कितना होगा किराया? भारत गौरव ट्रेन मे पहली बार तीन श्रेणी रखी गई हैं जिनकी डिटेल्स नीचे दी गई हैंइकोनॉमी क्लास: इस श्रेणी मे स्लीपर क्लास से यात्रा होगी. इसका शुल्क 17,700 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है.स्टैंडर्ड क्लास : इस श्रेणी में थ्री एसी क्लास से यात्रा होगी. इसका शुल्क 27,400 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. इस श्रेणी के यात्रियों को लोकल यात्रा के लिए नॉन एसी बसों की व्यवस्था की जाएगी.कम्फर्ट क्लास: जिसमे एसी थर्ड क्लास से यात्रा होगी. इसका किराया 30,300 रुपये प्रति व्यक्ति है. इस श्रेणी के यात्रियों को लोकल स्पॉट घूमने के लिए ऐसी बसों की व्यवस्था आईआरसीटीसी की तरफ से की जाएगी.
सुविधाएं श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल मे रात्री विश्राम की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन (सुबह , दोपहर और रात का भोजन), सुबह शाम चाय, साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी दिया जाएगा. लोकल स्पॉट घूमने के लिए श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था की जाएगी. यात्रा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. कोच मे सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे. ऐसे करें बुकिंग इस टूर पैकेज और बुकिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी कोलकाता के संयुक्त महाप्रबंधक राजेंद्र बोरबन ने बताया कि पर्यटक यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी और बुकिंग के लिए IRCTC के वेबसाइट www.irctctourism.com पर प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, आप 5904082/ 8595904077 पर कॉल कर सकते हैं या IRCTC के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










