
भारत को फरवरी में 12 चीता देगा दक्षिण अफ्रीका, 8 से 10 साल तक भेजने के लिए हुआ समझौता
AajTak
दक्षिण अफ्रीका भारत को आने वाले समय में दर्जनों अफ्रीकी चीते देगा. हर साल 12 चीते भारत भेजे जाएंगे. फिलहाल फरवरी में भारत को 12 चीते मिलने वाले हैं. अफ्रीका ने इसके लिए भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है. ये समझौता आठ से दस साल के लिए है. लगभग 70 साल पहले भारत जैसे देश से चीता गायब हो गए थे.
दक्षिण अफ्रीका भारत को आने वाले समय में दर्जनों अफ्रीकी चीते देगा. अफ्रीका ने इसके लिए भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है. ये समझौता आठ से दस साल के लिए है. हर साल 12 चीते भारत भेजे जाएंगे. फिलहाल फरवरी में भारत को 12 चीते मिलने वाले हैं. पर्यावरण विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी. लगभग 70 साल पहले भारत जैसे देश से चीता गायब हो गए थे. मालूम हो कि पिछले साल नामीबिया ने भारत को चीते दिए थे.
भारत लाए गए थे 8 चीते सितंबर 2022 में नामीबिया से 5,000 मील (8,000 किमी) का सफर तय कर आठ चीते भारत में आए थे. इन्हें भारत के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था, सभी चीते एक विशेष तरह के फ्लाइट से लाए गए थे. पहली बार जंगली चीतों को एक द्वीप से दूसरे द्वीप भेजा गया. दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण विभाग ने एक बयान में कहा कि शुरुआत में फरवरी 2023 में 12 चीतों का जत्था दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जाएगा. ये सभी नामीबिया से लाए गए चीतों के साथ रहेंगे. विभाग ने कहा कि अगले आठ से दस वर्षों में हर साल 12 चीते भारत को भेजे जाएंगे.
फरवरी से खुले जंगल में छोड़ दिए जाएंगे चीते 17 सितंबर को नामीबिया से लाकर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए चीतों को फरवरी में खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा. पहले ही सभी चीते छोटे से बड़े बाड़े में शिफ्ट किए जा चुके हैं. सभी 8 चीते जिनमें 3 नर और 5 मादा हैं. पार्क प्रबंधन चीता टॉस्क फोर्स और केंद्र सरकार के निर्देशन में बड़े बाड़े में रह रहे चीतों को खुले में छोड़ने के साथ ही पर्यटकों के लिहाज से पार्क में तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
एक चीता बीमार कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि नामीबिया से लाए गए आठ चीतों में से एक अस्वस्थ है. उसके किडनी में इन्फेक्शन पाया गया है. रूटीन निगरानी के दौरान मादा चीता में थकान और कमजोरी के लक्षण दिखाई दिए. उसे अलग शिफ्ट कर दिया गया है.
नामीबिया से लाए गए चीतों को चरणबद्ध तरीके से छोटे बाड़े से 500 हेक्टयर के बड़े बाड़े में रिलीज किया जा चुका है. हालांकि, चीतों को बड़े बाड़े से खुले जंगल में रिलीज करने की तारीख तय नहीं है. लेकिन फरवरी माह में चीतों को खुले में छोड़ने योजना के मद्देनजर सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं. साथ ही टूरिज्म की शुरुआत को लेकर भी इंतजाम किए जा रहे हैं. कूनो पार्क का पिछले सीजन से बंद टिकटोली गेट अब पर्यटकों के लिए खुल जाएगा.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








