
भारत के खिलाफ नई साजिश... पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच 'वीजा फ्री डील', हिंदुस्तान के लिए कितना खतरनाक?
AajTak
एक समय बांग्लादेश पाकिस्तान के जुल्म से कांपता था. साल 1971 में भारत ने उसे आजादी दिलवाई थी. लेकिन अब इतिहास करवट ले चुका है. बांग्लादेश, जो कभी पाकिस्तान की सैन्य क्रूरता का शिकार था, अब उसी के साथ मिलकर भारत के खिलाफ एक नई और सुनियोजित साजिश रच रहा है.
एक समय बांग्लादेश पाकिस्तान के जुल्म से कांपता था. साल 1971 में भारत ने उसे आजादी दिलवाई थी. लेकिन अब इतिहास करवट ले चुका है. बांग्लादेश, जो कभी पाकिस्तान की सैन्य क्रूरता का शिकार था, अब उसी के साथ मिलकर भारत के खिलाफ एक नई और सुनियोजित साजिश रच रहा है. यह साजिश सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है.
पाकिस्तान और बांग्लादेश ने हाल ही में एक ऐसा समझौता किया है, जो भारत की सुरक्षा को सीधे चुनौती देता है. इस डील के तहत दोनों देशों ने डिप्लोमैटिक और ऑफिशियल पासपोर्ट रखने वाले नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री देने का निर्णय लिया है. यानी अब पाकिस्तानी अधिकारी बांग्लादेश की सरज़मीन पर बिना किसी वीज़ा के आ-जा सकेंगे. यहीं हमारे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता शुरू हो जाती है.
यह समझौता ढाका में पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी और बांग्लादेश के गृहमंत्री रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी के बीच हुआ. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के नए शासक मोहम्मद यूनुस इस कदम को ऐतिहासिक बता रहे हैं. लेकिन भारत के लिए यह ऐतिहासिक' नहीं, बल्कि खतरनाक है. आतंकवाद फैलाने में पाकिस्तान की भूमिका किसी से छुपी नहीं है.
वीजा फ्री डील के जरिए जासूस और आतंकी भेजेगा पाक
पीओके और जम्मू-कश्मीर सीमा से दशकों से आतंकी भेजे जाते रहे हैं. लेकिन हाल के वर्षों में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस रूट पर ऑपरेशन सिंदूर जैसे सख्त ऐक्शन से पाकिस्तान की गतिविधियों को कुंद कर दिया है. पाकिस्तान जानता है कि अब कश्मीर से घुसपैठ आसान नहीं रही. इसलिए अब उसने बांग्लादेश की सीमा को चुना है, जहां भारत की सतर्कता तुलनात्मक रूप से कम है.
नई वीजा फ्री डील के जरिए पाकिस्तान आईएसआई एजेंट और प्रशिक्षित आतंकियों को डिप्लोमैटिक या ऑफिशियल पासपोर्ट देकर बांग्लादेश भेज सकता है. वहां से उन्हें बांग्लादेश-भारत सीमा के जरिए भारतीय जमीन में प्रवेश करवाया जा सकता है. चूंकि एंट्री बांग्लादेश की तरफ से होगी, पाकिस्तान सीधे तौर पर दोष से बच सकता है. बांग्लादेश सीमा की लंबाई 4096 किलोमीटर है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









