
भारत की तैयारियों से खौफजदा पाकिस्तान... बेचैनी बढ़ी, नींद उड़ी, आधी रात में ले रहा बड़े फैसले
AajTak
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में आधी रात को फैसले लिए जा रहे हैं. इससे पहले भारत की सैन्य तैयारियों से घबराकर पाकिस्तान ने अपनी खुफिया एजेंसी ISI के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को रातोरात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया था.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से लिए गए कड़े फैसलों से पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है. यही वजह है पाकिस्तान बौखलाहट में कदम उठा रहा है और हर ऐलान आधी रात को कर रहा है. इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार रात को बड़ा फैसला लेते हुए संसद का आपात सत्र बुलाने का ऐलान किया है. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली का यह इमरजेंसी सेशन सोमवार शाम 5 बजे बुलाया गया है.
पाकिस्तानी संसद की बैठक बुलाई
पाकिस्तानी सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति ने सोमवार, 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे नेशनल असेंबली की बैठक बुलाई है.' अब इस इमरजेंसी सेशन के जरिए पाकिस्तान अपने नागरिकों को बरगलाने का काम करेगा और भारत के खिलाफ जहर उगलेगा.
ये भी पढ़ें: बॉर्डर पर तनाव के बीच ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द, कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने का आदेश
यह पहली बार नहीं है जब पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में आधी रात को फैसले लिए जा रहे हैं. इससे पहले भारत की सैन्य तैयारियों से घबराकर पाकिस्तान ने अपनी खुफिया एजेंसी ISI के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को रातोरात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया था. इस नियुक्ति का औपचारिक आदेश भी रात को ही जारी किया गया था. असीम मलिक ने ISI प्रमुख के तौर पर पिछले साल सितंबर में ही पदभार संभाला था.
आधी रात को सताया हमले का खौफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











