
भारत-अमेरिका में ट्रेड डील टॉक फिर शुरू! दिल्ली में ट्रंप के प्रतिनिधि संग होगी चर्चा
AajTak
भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए दोनों देशों के बीच मार्च 2025 से पांच दौर की वार्ता हो चुकी है. छठा दौर 25-29 अगस्त को निर्धारित था, लेकिन भारत पर अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था.
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के मुख्य ट्रेड डील नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच आज भारत पहुंच रहे हैं. वह मंगलवार को भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर भारतीय प्रतिनिधियों के साथ पूरे दिन चर्चा करेंगे. यह बैठक अमेरिका द्वारा भारतीय आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद प्रभावित हुए व्यापारिक संबंधों को पटरी पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सकारात्मक बयान के कुछ दिनों बाद हो रही है, जिसमें उन्होंने ट्रंप के भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों की सकारात्मक टिप्पणी का गर्मजोशी से स्वागत किया था. मोदी ने कहा था कि चल रही वार्ताएं दोनों देशों के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं को खोलने का रास्ता प्रशस्त करेंगी. ट्रंप ने भी कहा था, 'भारत और अमेरिका व्यापारिक बाधाओं को दूर करने के लिए वार्ता जारी रख रहे हैं. मैं अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से जल्द बात करने को उत्सुक हूं.'
दोनों देशों के बीच हर सप्ताह ट्रेड डील पर चर्चा
भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा, 'पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही हैं. अमेरिकी मुख्य वार्ताकार आज रात भारत आ रहे हैं और कल (मंगलवार) हम देखेंगे कि स्थिति क्या है. यह छठी दौर की वार्ता नहीं है, बल्कि व्यापारिक चर्चाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समझौते तक पहुंचना है.' उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देश साप्ताहिक आधार पर वर्चुअल माध्यम से चर्चा कर रहे हैं, लेकिन पहले माहौल अनुकूल नहीं था. अब बातचीत के लिए स्थितियां भी से सामान्य हुई हैं.
यह भी पढ़ें: इतनी जल्दी निकल गई ट्रंप की हेकड़ी, भारत से ट्रेड डील के लिए आखिर क्यों बेताब है अमेरिका?
ट्रंप के टैरिफ के बाद बेपटरी हो गई थी बातचीत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










