
भारतीय सीमा प्रहरियों ने नेपाल जेल से भागे 60 कैदियों को पकड़ा, एक बांग्लादेशी भी शामिल
AajTak
एसएसबी के जवानों ने पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा चौकियों से अलग-अलग लोगों को पकड़ा है. उन्होंने बताया कि इन्हें संबंधित राज्य पुलिस बलों को सौंप दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विभिन्न स्थानों से एक बांग्लादेशी नागरिक सहित लगभग 60 लोगों को पकड़ा है. एसएसबी के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए लोगों में ज़्यादातर नेपाली हैं, जिन पर अपने देश में अशांति के दौरान जेल तोड़कर भागने का शक है.
सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों ने इस सिलसिले में पीटीआई को बताया कि एसएसबी के जवानों ने पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा चौकियों से अलग-अलग लोगों को पकड़ा है. उन्होंने बताया कि इन्हें संबंधित राज्य पुलिस बलों को सौंप दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले में मुसहरवा सीमा चौकी से एक बांग्लादेशी नागरिक को भी पकड़ा गया है. वह काठमांडू में जेल परिसर पर भीड़ के हमले के दौरान भागने में कामयाब रहा था. अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए लोगों में से दो या तीन भारतीय मूल के होने का दावा कर रहे हैं और इस तथ्य की पुष्टि की जा रही है.
गृह मंत्रालय (एमएचए) के अधीन कार्यरत एसएसबी, भारत के पूर्वी हिस्से में 1,751 किलोमीटर लंबे बिना बाड़ वाले भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा करता है. जिसके तहत बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लगभग 50 बटालियन, यानी लगभग 60,000 कर्मियों को तैनात किया गया है, जो नेपाल के साथ सीमा साझा करते हैं.
नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर, एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'एसएसबी अपने नेपाली समकक्ष एपीएफ के संपर्क में है. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वतंत्र फ्लैग मार्च के अलावा उनके साथ संयुक्त गश्त भी की है ताकि यह संदेश दिया जा सके कि भारतीय पक्ष नेपाल में हाल के घटनाक्रमों से उत्पन्न किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है.'
अधिकारी ने कहा कि नेपाल को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है और वैध पहचान पत्र रखने वाले दोनों देशों के वास्तविक नागरिकों को सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










