
भारतीय लड़की ने 140 भाषाओं में गाया गाना, बनाया World Record, देखें वीडियो
AajTak
World Record Singing: कॉन्सर्ट का टाइटल 'कॉन्सर्ट ऑफ क्लाइमेट' था. इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अब शेयर किया गया है. इसमें सुचेता की सुरिली आवाज सुनी जा सकती है.
एक भारतीय लड़की ने 140 भाषाओं में गाना गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है. वो केरल राज्य की रहने वाली है. उसका गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लड़की का नाम सुचेता सतीश है. उन्होंने यूएई के दुबई में आयोजित एक कॉन्सर्ट में गाना गाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
कॉन्सर्ट का टाइटल 'कॉन्सर्ट ऑफ क्लाइमेट' था. कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर, 2023 को किया गया था. लेकिन इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अब शेयर किया गया है. इसमें सुचेता की सुरीली आवाज सुनी जा सकती है.
ये वीडियो ऑल इंडिया रेडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'केरल की रहने वाली सुचेता सतीश ने एक ही कॉन्सर्ट के दौरान सबसे अधिक भाषाओं में गाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर संगीत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
#GuinnessBookofWorldRecords ने इस हफ्ते की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर उनकी इस उपलब्धि की पुष्टि की. उन्होंने यह उपलब्धि यूएई के दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में हासिल की है.'
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, सुचेता ने दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में जलवायु परिवर्तन से संबंधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए 140 भाषाओं में परफॉर्मेंस दिया. 140 नंबर को इसलिए चुना गया क्योंकि ये दुबई में COP 28 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले 140 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाला नंबर है.
वहीं इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देख लिया है. लोग इसे लाइक कर रहे हैं. साथ ही कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूजर्स इस बात पर काफी हैरानी जता रहे हैं कि सुचेता ने 140 भाषाओं में गाना गाया है. एक यूजर ने लिखा कि सुचेता काफी टैलेंटेड हैं. जबकि एक अन्य यूजर ने इतनी भाषाओं में गाना गाए जाने पर हैरानी जताई है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








