
भारतीय फैन्स को दर्द दे रहे बाबर आजम! वनडे के बाद T20 रैंकिंग में किया ये कमाल
AajTak
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम ने भारतीय क्रिकेट के फैन्स को एक और दर्द दिया है. वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को पहले स्थान से हटाने के बाद बाबर आजम को अब टी20आई में बल्लेबाजों की रैकिंग में फायदा हुआ है.
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम ने भारतीय क्रिकेट के फैन्स को एक और दर्द दिया है. वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को पहले स्थान से हटाने के बाद बाबर आजम को अब टी20आई में बल्लेबाजों की रैकिंग में फायदा हुआ है. बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के चार मैचों में 52.50 की औसत से 210 रन बनाए. उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा. Movement in the @MRFWorldwide ICC men's T20I Batting Rankings with @babarazam258 moving up to second 📈 Full list 👉 https://t.co/y6w2zMiR7l pic.twitter.com/XgbmVz5E7c 26 साल के बाबर आजम सीरीज से पहले रैकिंग में तीसरे स्थान पर थे. उन्हें अच्छा प्रदर्शन का इनाम मिला. बाबर आजम को 52 प्वाइंट्स का फायदा हुआ और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. ओपनर केएल राहुल को नुकसान हुआ है. वह सातवें स्थान पर खिसक गए हैं. राहुल इससे पहले छठे नंबर पर थे. टी20आई रैंकिंग में भारत के दो बल्लेबाज ही टॉप-10 में हैं.More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












