
भारतीय छात्र ने विदेश में लहराया ऐसा झंडा, भड़के लोग, Video
AajTak
एक भारतीय लड़के ने लंदन में अपने ग्रेजुएशन डे वाले दिन भारत का झंडा न फहराकर कर्नाटक का झंडा फहरा दिया. उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया है. जिसे अभी तक दो लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. भारत का झंडा नहीं फहराए जाने के कारण कई लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं.
एक भारतीय छात्र ने विदेश में भारत का झंडा ना फहराकर कर्नाटक का झंडा फहरा दिया, जो सोशल मीडिया पर काफी लोगों को पसंद नहीं आया. अधीश आर वली नाम के इस लड़के ने लंदन की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उसने ग्रेजुएशन डे वाले दिन अपने गृह राज्य कर्नाटक को सम्मान देने के लिए स्टेज पर राज्य का झंडा फहरा दिया. अधीश ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. उसने कहा कि समारोह में राज्य का झंडा फहराना उसके लिए गर्व का क्षण था.
अधीश ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने लंदन की सिटी यूनिवर्सिटी के बायेस बिजनेस स्कूल (Cass) से मैनेजमेंट में एमएस के साथ ग्रेजुएशन किया है. वो गर्व का क्षण रहा, जब मैंने लंदन में आयोजित समारोह के दौरान कर्नाटक राज्य का झंडा फहराया.' अधीश ने ये वीडियो 21 जनवरी को शेयर किया था. इसे अभी तक दो लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. लोगों ने अधीश को कमेंट सेक्शन में बधाई भी दी. हालांकि कुछ लोगों ने उसकी आलोचना की है.
I graduated with MS in Management from City University of London - Bayes Business School (Cass). A moment of pride as I unfurled our Karnataka state flag during the ceremony in London, UK. - ARW #ARW😎 #karnataka #bidar #kannada #kannadiga #london #uk #England @bidarupdates pic.twitter.com/Hofb01W0WX
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी?
एक यूजर ने कहा, 'आपकी राष्ट्रीयता भारतीय है, यह आपके पासपोर्ट और कॉलेज के दस्तावेजों पर भी लिखा होगा. यहां तक कि आपके बायो में भी आपने भारत का उल्लेख किया है. आशा है कि आप मेरी बात समझ गए होंगे. खैर, आपकी उपलब्धि के लिए बधाई.'
एक अन्य यूजर ने कहा, 'भारत का झंडा क्यों नहीं? राज्य का गौरव ठीक है, लेकिन राष्ट्रीय गौरव को वरीयता दी जानी चाहिए.' एक शख्स ने कहा, 'यह अच्छा था, लेकिन आप वहां भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे न कि कर्नाटक का. पूरे विश्व के लिए आप भारतीय हैं. अच्छा होता कि आप भारतीय ध्वज भी फहराते, अगर आपको कर्नाटक का झंडा फहरना था तो. नहीं तो, भारतीय ध्वज को प्राथमिकता देनी चाहिए थी.'

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









