
भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्चिंग टली, अब 10 जून होंगे रवाना
AajTak
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के ISS के लिए लॉन्चिंग को 10 जून तक स्थगित कर दिया गया है. यह मिशन Axiom Space के Ax-4 कार्यक्रम का हिस्सा है और चालक दल फिलहाल केनेडी स्पेस सेंटर में दो सप्ताह की क्वारंटीन में है, ताकि मिशन सुरक्षित और सफल रहे.
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए लॉन्चिंग को 10 जून तक स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि पायल ग्रुप की अनिवार्य पूर्व-उड़ान क्वारंटीन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है.
यह मिशन Axiom Space के Ax-4 प्रोग्राम का हिस्सा है. इस मिशन की शुरुआत मूल रूप से 29 मई को होने वाली थी, जिसे बाद में 8 जून के लिए दोबारा से शेड्यूल किया गया था, लेकिन परिचालन संबंधी तैयारी और चल रही क्वारंटीन प्रक्रियाओं की वजह सो लॉन्च अब 10 जून को आयोजित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: जिस ड्रैगन कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की हुई थी धरती पर वापसी, उसी से शुभांशु जाएंगे स्पेस स्टेशन...
शुभांशु शुक्ला मिशन के पायलट होंगे
शुभांशु शुक्ला इस मिशन में पायलट के तौर पर सेवा देंगे और ISS का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनने वाले हैं. वे अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे, पहले भारतीय राकेश शर्मा थे, जिन्होंने 1984 में ऐतिहासिक मिशन किया था. Ax-4 मिशन में मिशन कमांडर के रूप में पीगी व्हिटसन शामिल हैं, जो एक अनुभवी NASA अंतरिक्ष यात्री हैं.
साथ ही पोलैंड के विशेषज्ञ स्लावोज उज्नांस्की-विस्नीवस्की और हंगरी के टिबोर कपु भी हैं, जो अपने-अपने देशों के ISS के लिए पहले उड़ान भरने वाले हैं. पायलट ग्रुप 25 मई से फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर में दो सप्ताह की पूर्व-लॉन्च क्वारंटीन में हैं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








