
भाई अजित पवार की बगावत से बढ़ी सुप्रिया सुले की टेंशन, अब इस चुनौती से होगा सामना
AajTak
बारामती लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं. यानी यहां 6 विधायक हैं. इसमें से केवल 2 एनसीपी के हैं. एक हैं अजित पवार और दूसरे हैं इंदापुर के विधायक दत्ता भरणे. फिलहाल दत्ता भरणे अजित पवार के खेमे में हैं.
अजित पवार ने चाचा शरद पवार से बगावत कर दी है. वह अपने खेमे के नेताओं को लेकर अलग हो गए हैं. एनसीपी अब दो धड़ों में बंट चुकी है. अजित खेमा और शरद पवार खेमा. लेकिन इस सियासी उठापटक ने आगामी लोकसभा चुनाव में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है. माना जा रहा है कि अगले चुनाव में वोटों के बंटवारे के कारण इस सीट को आसानी से जीतना मुश्किल हो सकता है.
बारामती लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं. यानी यहां 6 विधायक हैं. इसमें से केवल 2 एनसीपी के हैं. एक हैं अजित पवार और दूसरे हैं इंदापुर के विधायक दत्ता भरणे. फिलहाल दत्ता भरणे अजित पवार के खेमे में हैं. जबकि बाकी 4 में से 2 बीजेपी के और बाकी 2 कांग्रेस के विधायक हैं. बीजेपी के भीमराव तपकिर खड़कवासला सीट से आते हैं, जबकि राहुल कुल दौंड विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वहीं पुरंदर सीट से कांग्रेस के संजय जगताप और भोर विधानसभा क्षेत्र से संग्राम थोपटे विधायक हैं. बीजेपी का बारामती पर है फोकस
दरअसल, बीजेपी ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में 45 से ज्यादा सीटें जीतने की प्लानिंग तैयार की है. इसके लिए पार्टी ने कुछ हाई प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जो कि पिछले चुनाव तक उनकी पहुंच से बाहर थे. इसमें बारामती एक प्रमुख सीट है ,जहां बीजेपी लंबे समय से फोकस कर रही है. यहां तक कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य केंद्रीय नेताओं ने हाल ही में कई बार बारामती क्षेत्र का दौरा किया है. उन्होंने बीजेपी की नीतियों को किसानों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचाया है. इतना ही नहीं, बीजेपी के नेता बारामती लोकसभा सीट के डॉक्टरों, शिक्षकों और इंजीनियरों के साथ भी बैठक कर रहे हैं. 1967 से बारामती विधानसभा सीट पवार परिवार के पास है. जबकि 1991 से बारामती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र पवार परिवार का अभेद्य गढ़ है.
कभी बारामती सीट अजित ने चाचा शरद पवार के लिए छोड़ी थी
1991 में अजित पवार ने बारामती से लोकसभा सीट जीती थी. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. दरअसल उन्होंने ये सीट अपने चाचा के लिए छोड़ी थी. अजित के इस्तीफे के बाद शरद पवार ने वहीं से चुनाव लड़ा और जीता. इसके बाद वह 2004 तक इसी सीट से चुनाव लड़ते रहे. फिर साल आया 2009 का. तब से सुप्रिया सुले बारामती का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. पिछले चुनाव में अजित पवार की बारामती विधानसभा ने उन्हें 1 लाख से अधिक वोटों की बढ़त दी थी. 1 लाख 50 हजार वोटों के अंतर से उनकी जीत के लिए ये सबसे बड़ा समर्थन था.
अजित का बीजेपी से गठबंधन सुप्रिया पर पड़ सकता है भारी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










