
'भगवान मुझसे कुछ बड़ा काम कराना चाहते हैं', पहलवानों के आरोपों पर बोले बृजभूषण सिंह
AajTak
बृजभूषण शरण सिंह कहा, जबसे मुझपर आरोप लगे हैं, मैं पूछ रहा हूं कि ये सब कब हुआ, कहां हुआ. हम अयोध्या से आते है जहां प्राण जाते हैं, वचन नहीं जाते. चार महीने हो गए, आरोप लगाए हुए. मैं आज भी कह रहा हूं कि अगर एक भी आरोप सिद्ध हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा.
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर पहलवानों के आरोपों पर पलटवार किया. बृजभूषण सिंह ने कहा कि भगवान मुझसे कुछ बड़ा काम कराना चाहते हैं, इसलिए मुझपर ये आरोप लगा दिए गए. इतना ही नहीं बीजेपी सांसद ने एक बार फिर दोहराया कि मेरे खिलाफ एक भी आरोप सिद्ध हुआ तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा.
बृजभूषण शरण सिंह कहा, जबसे मुझपर आरोप लगे हैं, मैं पूछ रहा हूं कि ये सब कब हुआ, कहां हुआ. हम अयोध्या से आते है जहां प्राण जाते हैं, वचन नहीं जाते. चार महीने हो गए, आरोप लगाए हुए. मैं आज भी कह रहा हूं कि अगर एक भी आरोप सिद्ध हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा. मैं इस पर आज भी कायम हूं. बीजेपी सांसद ने कहा कि ये पहलवान मेडल बहाने चले गए. गंगा में मेडल डालने से कुछ नहीं होगा. ये सिर्फ इमोशनल ड्रामा है. अगर सबूत हैं तो पुलिस को दो.कोर्ट मुझे फांसी देगा.
कलयुग में कुछ भी हो सकता है- बृजभूषण बृजभूषण ने कहा, कबीर दास ने कहा था ये कलयुग है कुछ भी हो सकता है, इसलिए मैं लड़ गया. उन्होंने कहा कि अगर राम को वनवास नहीं होता तो इतिहास कैसे बनता? इसका श्रेय कैकई और मंथरा को देना चाहिए.
उन्होंने कहा, मैं इन खिलाड़ी से बैर नहीं रखता, ये मेरे बच्चे थे. इनकी कामयाबी में मेरा हाथ है. 10 दिन पहले तक मुझे अपनी कामयाबी का भगवान कहते थे. उन्होंने कहा, मेरे कार्यकाल में जो टीम 18 नंबर पर थी वो टॉप 5 में आई. ओलंपिक के 7 मेडल में 5 कुश्ती में मेरे कार्यकाल में आए. अब मुझे कुछ बड़ा काम करना है, इसलिए 5 तारीख को संतों का बड़ा कार्यक्रम है. पाप करने वाला ही पापी नहीं होता, जो मौन है वो भी भागीदार होता है.
मेरे साथ 85% हरियाणा- बृजभूषण
1975 में जब इंदिरा ने आपातकाल लगाया तब कांग्रेसियों को छोड़कर सब जेल गए, मैं भी गया था पर. 60 साल बाद अब ये समर्थन मुझे मिल रहा है, वो किसी को नहीं मिला. मेरे नाम पर अगर क्षत्रिय खड़े हैं, तो ब्राह्मण, तेली, गडरिया, मुसलमान और जाट भी मेरे साथ है. इतना समर्थन की 85% हरियाणा भी मेरे साथ है. कोई ऐसा प्रांत नहीं, जहां से मुझे समर्थन नहीं मिला, ऊपर वाला कोई काम लेने वाला है जो संत बताएंगे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








