
'भगवान को टोपी पहनाकर हड़प लिए मंदिर...' ज्ञानवापी पर बोले बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय
AajTak
Gyanvapi Mosque Row: बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि मुसलमानों को आने वाले दिनों में खुद ब खुद ज्ञानवापी से कब्जा छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि वह जमीन हिंदू संस्कृति और हिंदू भाइयों के पूर्वजों की थी.
काशी में ज्ञानवापी मस्जिद के नीचे शिवलिंग मिलने के दावे और देश में कई मस्जिदों के नीचे मंदिर होने के दावों के बीच बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता रामसूरत राय ने एक विवादित बयान दिया है. रामसूरत राय ने कहा है कि जिस तरीके से हिंदू ईद के मौके मुसलमान भाइयों के घर पर जाते हैं तो मुस्लिम भाई उन्हें टोपी पहनाते हैं, ठीक उसी तरीके से मुसलमानों ने भगवान को भी टोपी पहनाकर सभी मंदिरों को हड़प लिया है और उस पर मस्जिद की स्थापना कर दी है.
रामसूरत राय ने कहा, आज जो खुद-ब-खुद भगवान किसी न किसी रूप में जमीन के अंदर से प्रकट हो रहे हैं. कहीं राधा कृष्ण के रूप में, कहीं शिव के रूप में और कहीं राम के रूप में. जैसे हम लोग आपके यहां ईद में आते हैं और मुस्लिम भाई हम लोगों को टोपी पहनाते हैं, उसी तरीके से उन लोगों ने भगवान को भी टोपी पहना दिया है और मंदिरों को हड़प लिया है.''
रामसूरत राय ने आगे कहा कि मुसलमानों को स्वतः आने वाले दिनों में उस जमीन पर से कब्जा छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि वह जमीन हिंदू संस्कृति और हिंदू भाइयों के पूर्वजों की थी.
बिहार सरकार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री ने कहा, ''आज हम नहीं छीन रहे हैं बल्कि खुद-ब-खुद जमीन के अंदर से मंदिर निकल रहा है. आने वाले दिनों में उन्हें खुद जमीन पर से कब्जा छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि वह जमीन हमारे पूर्वजों और हिंदू संस्कृति का हिस्सा है. उनके मुगलों ने जिस तरीके का शासन किया और साम्राज्य कायम किया, मंदिर तोड़कर के हड़प लिए. परिवर्तन संसार का नियम है और परिवर्तन के रूप में सब लोग आज देख रहे हैं.''
केंद्र में बीजेपी सरकार के 8 साल पूरा होने पर मंत्री रामसूरत राय ने जमुई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. इसी दौरान ज्ञानवापी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने यह जवाब दिया. हालांकि, आखिर में मंत्री ने कहा कि ज्ञानवापी पर कोर्ट का जो फैसला होगा, वही हमें मान्य होगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









