
'भगवान के घर से राजनीति दूर रखें', तिरुमाला मंदिर विवाद को लेकर YSRCP ने की CBI जांच की मांग
AajTak
सांसद गुरुमूर्ति ने टीडीपी पर “झूठी कहानियां गढ़ने” और मंदिर की हुंडी गिनती व्यवस्था पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया. उन्होंने इसे “सस्ती राजनीति” बताते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है.
आंध्र प्रदेश में तिरुमाला पराकमानी विवाद ने एक बार फिर सियासी तूल पकड़ लिया है. तिरुपति से वाईएसआरसीपी सांसद डॉ. मड्डिला गुरुमूर्ति ने केंद्र से सीबीआई जांच और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक आयोग बनाने की मांग की. उन्होंने कहा, “भगवान के घर में राजनीति मत घुसाइए.”
सांसद ने टीडीपी पर मंदिर की कहानियों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया. गुरुमूर्ति ने TDP पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे 'हुंडी' (दान-पात्र) में चोरी और दुरुपयोग के झूठे आरोप लगाकर "सस्ती राजनीतिक प्रतिशोध" कर रहे हैं.
उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "तिरुमाला आपकी लड़ाई का मैदान नहीं है. यह भारत का आध्यात्मिक हृदय है. केवल एक केंद्रीय जांच ही इस गंदगी को साफ़ कर सकती है. आस्था को झूठ पर विजय दिलाएं."
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपति वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में सिर्फ देसी गाय के दूध से पूजन-प्रसाद की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
दो मांगें
YSRCP ने इस मामले में एक निष्पक्ष जांच की मांग की है. सांसद गुरुमूर्ति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवाई को पत्र लिखकर दो प्रमुख मांगों को रखा है, जि में पहला है-पारदर्शिता के लिए CBI जांच. दूसरा है-पूरा सच सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग का गठन.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










