
भगदड़ के बावजूद महाकुंभ में हर तरफ लोगों की भीड़, क्राउड कंट्रोल में जुटा प्रशासन, Photos
AajTak
महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में भगदड़ मच गई. 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. लेकिन अब भी मेला क्षेत्र में हर ओर भीड़ ही भीड़ दिख रही है. प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि लोग जहां पर हैं वहां बने रहें.
महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में भगदड़ मच गई. 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. लेकिन अब भी मेला क्षेत्र में हर ओर भीड़ ही भीड़ दिख रही है. प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि लोग जहां पर हैं वहां बने रहें. लेकिन भीड़ लगातार गंगा की ओर बढ़ रही है, जिससे प्रशासन के हाथ पांव भी फूलते दिख रहे हैं. कई साधु-संतों ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने स्थान पर बने रहें और इधर-उधर न जाएं. लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की गई है.
PM मोदी ने की CM योगी से बात
घटना के बाद PM मोदी ने CM योगी से बात की है और हालात का जायजा लिया है. पीएम मोदी ने घायलों को तुरंत इलाज पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.
हर ओर केवल भीड़ ही भीड़ प्रशासन लोगों से कर रहा अपील
महाकुंभ में अखाड़ा परिषद ने रद्द किया आज का अमृत स्नान

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









