
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर लड़की ने दी जान, फिर भी अश्लील वीडियो शेयर कर युवक करते रहे बदनाम
AajTak
UP News: कानपुर में छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग की एक शर्मनाक घटना सामने आई है. दो युवकों ने एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे. लड़की ने बदनामी के डर से अपनी जान दे दी.
यूपी के कानपुर में छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग की शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो युवकों से तंग आकर एक छात्रा ने जान दे दी. लेकिन उसके बाद भी आरोपी Whats App पर उसकी अश्लील तस्वीर शेयर करके बदनाम करते रहे.
घटना कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र की है. पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पहले एक 18 साल की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसका मैसेज और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे. इसके बाद बदनामी के डर से छात्रा ने 8 मई को सुसाइड कर लिया था. अब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पहले आरोपियों ने छात्रा को प्रेम प्रसंग में फंसाया था और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे.
छात्रा के खुदकुशी कर लेने के बाद भी आरोपी उसके वीडियो को वायरल करते रहे. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अश्लील मैसेज को एडिट करके दोनों आरोपी ही छात्रा को बदनाम कर रहे थे.
इस मामले को लेकर एसीपी त्रिपुरारी पांडे का कहना है कि छात्रा ने सुसाइड किया था जिस पर परिजनों ने दो युवकों पर लड़की को प्रेम प्रसंग में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाये थे. उनकी शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








