
'ब्लेम-गेम नहीं...', कोल्ड्रिफ विवाद पर केंद्र सख्त, कहा- तमिलनाडु सरकार ने एक्शन नहीं लिया
AajTak
भारत में अब तक 20 बच्चों की मौत कोल्ड्रिफ सिरप से मौत हो गई है, जिसमें डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा स्वीकार्य सीमा से लगभग 500 गुना अधिक पाई गई, जो एक अत्यधिक विषाक्त औद्योगिक रसायन है और किडनी फेल्योर का कारण बनता है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कफ सिरप कोल्ड्रिफ से 20 बच्चों की मौत पर चल रहा विवाद केंद्र और तमिलनाडु के बीच दोषारोपण का नहीं बल्कि जवाबदेही का मामला है.
स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु खाद्य एवं औषधि प्रशासन केंद्र की स्पष्ट सिफारिशों के बावजूद एक्शन लेने में असफल रहा.
सूत्रों का कहना है कि यह केंद्र और राज्य सरकार के बीच का ब्लेम गेम नहीं है. तमिलनाडु एफडीए कोई एक्शन नहीं ले रहा. सवाल ये पूछा जाना चाहिए कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की सिफारिशों के बावजूद उन्होंने आपराधिक आरोप क्यों नहीं दायर किए? डीसीजीआई के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लाइसेंस कैंसिल क्यों नहीं किया गया.
यह बयान तमिलनाडु औषधि नियंत्रण विभाग की 26 पेज की रिपोर्ट के बाद आया है, जिससे पता चला कि कोल्ड्रिफ बनाने वाली श्रेसन फार्मास्युटिकल्स ने 350 से अधिक उल्लंघन किए गए. इस रिपोर्ट में सफाई की कमी, जंग लगे उपकरण और गैर-फार्मा ग्रेड रसायनों के अवैध उपयोग की बात सामने आई.
इस रिपोर्ट के बाद तमिलनाडु सरकार ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उत्पादन रोकने का आदेश दिया और इसे बंद करने की प्रक्रिया शुरू की.
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने कहा कि इससे नुकसान और ज्यादा ना हो इसके लिए हमने तुरंत एक्शन लिया. हमें सिंधवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप से बच्चे की मौत से जुड़े मामले में एक अक्टूबर को मध्य प्रदेश औषधि नियंत्रण विभाग से एक आपातकालीन संदेश मिला. हमने उसी दिन तमिलनाडु में इसकी ब्रिक्री रोक दी थी ताकि किसी बच्चे को इससे नुकसान ना पहुंचे. हमने इस सिरप को खरीदा नहीं है और सभी मौजूदा ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं ताकि कोई जोखिम न हो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










