
'ब्रेक में खाना खाने जाएं, सदन चलने के दौरान नहीं...', पीयूष गोयल की BJP के राज्यसभा सांसदों को फटकार
AajTak
पीयूष गोयल ने बीजेपी के राज्यसभा सासंदों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि सदन शुरू होने से 5 मिनट पहले ही सभी सांसद पहुंचें. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, जब तक सदन स्थगित न हो जाए, तब तक सदन से बाहर न जाएं. गोयल ने सभी सांसदों को सिर्फ ब्रेक में खाना खाने के लिए जाने को कहा.
संसद के मॉनसून सत्र में मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र और विपक्ष में गतिरोध चल रहा है. इसी बीच राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कार्यवाही के दौरान मौजूद न रहने वाले बीजेपी के राज्यसभा सांसदों को फटकार लगाई है. पीयूष गोयल ने बीजेपी के सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा. उन्होंने कहा कि जिन सासंदों को खाना खाने जाना है, वे ब्रेक में जाएं और न कि सदन की कार्यवाही के दौरान.
पीयूष गोयल ने बीजेपी के राज्यसभा सासंदों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि सदन शुरू होने से 5 मिनट पहले ही सभी सांसद पहुंचें. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, जब तक सदन स्थगित न हो जाए, तब तक सदन से बाहर न जाएं. गोयल ने सभी सांसदों को सिर्फ ब्रेक में खाना खाने के लिए जाने को कहा.
कोई बहाना नहीं चलेगा- गोयल
मॉनसून सत्र में अब तक करीब 23 सांसद सदन से अलग अलग मौकों पर गैरहाजिर पाए गए. इसे लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि गैरहाजिर रहने वाले सासंदो के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा. दरअसल, मॉनसून सत्र में दिल्ली अध्यादेश से जुड़े कई अहम बिल आने हैं, ऐसे में पीयूष गोयल ने सभी सांसदों को कार्यवाही के दौरान सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है.
मणिपुर को लेकर संसद में मचा है घमासान
दरअसल, मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है. पिछले दिनों मणिपुर का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें भीड़ दो महिलाओं के साथ दरिंदगी करती हुई नजर आई थी. ये वीडियो 4 मई का है. यही मुद्दा संसद के मॉनसून सत्र में छाया हुआ है. विपक्ष इस मुद्दे पर संसद में पीएम मोदी का बयान और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है. जबकि सरकार गृहमंत्री अमित शाह के जवाब के साथ अल्पकालिक चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान पर अड़ा है. ऐसे में सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








