
ब्रिटिश सरकार की आलोचना करने पर BBC ने स्टार एंकर को किया निलंबित, अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल
AajTak
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीबीसी पर तीखा हमला किया है. BBC ने प्रसिद्ध एंकर गैरी लिनेकर के विवादित ट्वीट के कारण उनकी सोशल मीडिया गितिविधि को ही सस्पेंड कर दिया था. इसे लेकर बीबीसी की सोशल मीडिया पर भी आलोचना हो रही है.
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बीबीसी पर निशाना साधा है. ठाकुर ने बीबीसी के स्टार एंकर गैरी लिनेकर को उनकी सोशल मीडिया से संबंधित गतिविधि के लिए सस्पेंड किए जाने पर सवाल उठाए हैं. ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, 'यह देखना दिलचस्प है कि बीबीसी, जो पत्रकारिता की निष्पक्षता और स्वतंत्रता के बारे में बड़े-बड़े दावे करता है, उसने अपने स्टार एंकर की सोशल मीडिया गतिविधि को ही निलंबित कर दिया.'
ठाकुर ने उठाए सवाल
अनुराग ठाकुर ने बीबीसी द्वारा स्पोर्ट्स एंकर को निलंबित करने वाली दो समाचार रिपोर्ट्स साझा की और कहा कि बीबीसी ने एक और दिलचस्प कदम उठाते हुए एक डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण को इस डर से निलंबित कर दिया कि इससे समाज का एक वर्ग नाराज हो जाएगा. गैरी लिनेकर ने ट्वीट कर नई शरणार्थी नीति की आलोचना की थी. ठाकुर ने कहा कि फेक नैरेटिव सेटिंग और नैतिक पत्रकारिता स्वाभाविक रूप से विरोधाभासी हैं.
डॉक्यूमेंट्री हुई थी प्रतिबंधित
बीबीसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'जो लोग मनगढ़ंत तथ्यों में जाली दुष्प्रचार में लिप्त हैं, उनसे नैतिकता या पत्रकारिता की आज़ादी के लिए खड़े होने के साहस की उम्मीद नहीं की जा सकती है.' ठाकुर का यह बयान ऐसा समय में आया है जब सरकार द्वारा जनवरी में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री को प्रतिबंधित कर दिया गया था. बीबीसी ने 2002 गुजरात दंगों पर India: The Modi Question डॉक्यूमेंट्री बनाई थी. केंद्र सरकार ने BBC डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा बताते हुए प्रतिबंधित कर दिया था। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत में जमकर बवाल मचा था. बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था और बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी.
उस वक्त विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि डॉक्यूमेंट्री में पक्षपात और निष्पक्षता की कमी है और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. इसके विपरीत, बीबीसी ने डॉक्यूमेंट्री का समर्थन करते हुए इसे 'उच्चतम संपादकीय मानकों के अनुसार कठोर शोध'वाली डॉक्यूमेंट्री कहा था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






